रायपुर

इस परीक्षा का रिजल्ट आने में फिर से हो गई देरी, छात्रों को दोबारा भरना पड़ा परीक्षा फॉर्म

इस परीक्षा का रिजल्ट आने में फिर से हो गई देरी, छात्रों को दोबारा भरना पड़ा परीक्षा फॉर्म

2 min read
Sep 30, 2018
इस परीक्षा का रिजल्ट आने में फिर से हो गई देरी, छात्रों को दोबारा भरना पड़ा परीक्षा फॉर्म

रायपुर. आयुष विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम जारी करने में विलंब का खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है। आयुष विश्वविद्यालय मई 2018 में आयोजित की गई बैक परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी नहीं कर पाया है। नतीजों को लेकर परेशान छात्रों को मूल परीक्षा के आवेदन तिथि खत्म होने के डर से पुनर्मूल्यांकन के लिए भरे गए विषयों के लिए पुन: परीक्षा फॉर्म भर दिया है।

दो दर्जन से ज्यादा छात्र 3 से 5 नंबरों से हो गए थे फेल
आयुष विश्वविद्यालय द्वारा बीएसएमएस न्यू कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पिछले वर्ष अक्टूबर में आयोजित की गई थी। इसमें बैक आने वाले छात्रों की परीक्षा मई में हुई। इसके परिणाम दो महीने बाद जुलाई में जारी किए गए। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा छात्र 3 से 5 नंबरों से कुछ विषयों में फेल हो गए थे। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन अथवा पुनर्गणना के लिए आवेदन करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया।

यह है नियम
पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे विश्वविद्यालय को 45 दिन के भीतर जारी करने होते हैं। तकरीबन तीन महीने का सयम बीतने के बाद आयुष विश्वविद्यालय मई में आयोजित की गई बैक परीक्षाओं के पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी नहीं किया गया है। आयुष विश्वविद्यालय द्वारा बीएसएमएस न्यू कोर्स के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा पिछले वर्ष अक्टूबर में आयोजित की गई थी। इसमें बैक आने वाले छात्रों की परीक्षा मई में हुई। परिणाम दो महीने बाद जुलाई में जारी किए गए।

Published on:
30 Sept 2018 06:30 pm
Also Read
View All