SIR News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के दावों की सुनवाई और सत्यापन का दौर खत्म हो गया। अब 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
SIR News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं के दावों की सुनवाई और सत्यापन का दौर खत्म हो गया। अब 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार अबतक रायपुर जिले में 5 लाख 21 हजार 761 मतदाताओं को सुनवाई और सत्यापन के लिए नोटिस दिया गया। इसमें अबतक सुनवाई में जिले के 1852 मतदाताओं के नाम काटे गए है, बाकी को मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया है।
वहीं सी कैटेगरी में लगभग 1.33 लाख मतदाता और लॉजिकल एरर में 4.22 लाख मतदाताओं को नोटिस दिया गया। कुल मतदाता की बात करें तो रायपुर जिले में 18 लाख 92 हजार 523 मतदाता हैं। इसमें शुरुआती चरण में ही 4 लाख 94 हजार 485 मतदाताओं के नाम काटे गए। जिसके बाद कई मतदाताओं ने नोटिस और नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भरा जिसमें 30 हजार से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है। इस अनुसार 2 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम रायपुर जिले से काटे गए।
यदि किसी मतदाता ने नाम जुड़वाने आवेदन दिया है, फिर भी नाम नहीं जुड़ पाया या रिजेक्ट कर दिया गया है। वे मतदाता ईआरओ के निर्णय के 15 दिन के अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कार्यालय में आवेदन कर सकता है। यदि इनके भी निर्णय से संतुष्ट नहीं होता है तो 30 दिन के अंदर छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में द्वितीय अपील की जा सकती है।