17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: भीषण गर्मी में मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली गुल, परेशान हो रहे उपभोक्ता, जनगणना ट्रेनिंग पर पड़ा प्रभाव

CG News: उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। रायपुर परिक्षेत्र-1 व 2 दोनों इलाकों की कई कॉलोनी में 3-4 घंटे सप्लाई बाधित रहती है।

2 min read
Google source verification
CG News: भीषण गर्मी में मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली गुल, परेशान हो रहे उपभोक्ता, जनगणना ट्रेनिंग पर पड़ा प्रभाव

मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली गुल (photo AI)

CG News: गर्मी शुरू होते ही राजधानी में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। गुरुवार को शहर में कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। उपभोक्ता परेशान रहे। बिजली बार-बार आ-जा रही थी। जनगणना में भी बाधा पड़ी। मेंटेनेंस के नाम पर घंटों तक बिजली गुल कर दी जा रही है। मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिवर्ष करोड़ों खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है। रायपुर परिक्षेत्र-1 व 2 दोनों इलाकों की कई कॉलोनी में 3-4 घंटे सप्लाई बाधित रहती है। रात में भी कई बार बिजली आती-जाती है। इसके अलावा लो-वोल्टेज की समस्या भी कई इलाकों में बनी रहती है।

जनगणना ट्रेनिंग पर पड़ा प्रभाव

15 अप्रैल से रायपुर में जनगणना कर्मचारियों और अधिकारियों की ट्रेनिंग चल रही है। रायपुर के आमापारा स्थित पीएमश्री आरडी तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 15 से 17 अप्रैल तक कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग के दौरान कई बार बिजली गुल हुई, जिससे ट्रेनिंग कार्यक्रम प्रभावित रहा। कर्मचारी और ट्रेनर गर्मी से परेशान रहे।
हर साल 7 करोड़ खर्च

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) हर वर्ष मेंटेनेंस पर 7 करोड़ खर्च कर रही है। फिर भी बिजली सप्लाई बाधित होने की समस्या बनी रहती है। इसमें ट्रांसफार्मर बदलने का खर्च भी शामिल है।

बिजी रहता है शिकायती नंबर 1912

ट्रोल फ्री शिकायती नंबर 1912 पर भी जब भी उपभोक्ता फोन लगाते हैं, तो बिजी होने का संदेश प्राप्त होता है। रात में जब भी 1912 में कोई उपभोक्ता कॉल करता है, तो फोन जल्दी उठता ही नहीं।

साल में दो बार मेंटेनेंस

सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों के अनुसार साल में दो बार बिजली मेंटेनेंस का काम किया जाता है। एक बार दीवाली के समय किया जाता है। दूसरी बार मई-जून में। इन महीनों में लोड भी काफी बढ़ जाता है। इससे भी कई जगहों पर फॉल्ट आ जाता है।

इतने करोड़ खर्च हुए मेेंंटेनेंस में

2020-21 में: 7.60 करोड़

2021-22 में: 7.06 करोड़
2022-23 में: 7.54 करोड़

2023-24 में: करीब 8 करोड़

2024-25 में: 1.55 करोड़ स्वीकृत (2024-25 में ट्रांसफार्मर के खर्च को अलग कर दिया गया है)
वर्जन :-

मेंटनेंस का काम कुछ इलाकों में चल रहा है। इसलिए कुछ समय बिजली सप्लाई प्रभावित होती है। बिजली सप्लाई सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
महेश कुमार ठाकुर, एसई, रायपुर परिक्षेत्र-2, सीएसपीडीसीएल

बिजली गुल होने से राधास्वामी नगरवासी त्रस्त

रायपुर में नए बस स्टैण्ड भाठागांव के आसपास क्षेत्रों में आए दिन बिजली गुल होने से लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी शुरू होने के साथ ही राधास्वामी नगर व आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल कभी भी हो जाती है। कभी कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में अत्यधिक लोड होने से लाइट जाती है और बिजली विभाग की मनमानी का आलम यह है कि उनका मेसेज कुछ मिनट पहले ही मोबाइल पर आता है।

अचानक लाइट बंद हो जाने से लोग परेशान हैं। क्योंकि घरों, मोटर पंप बंद हो जाता है। राधास्वामी नगर जनविकास समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर से बस स्टैंड मेन रोड पर लगे हाई वोल्टेज लाइट का कनेक्शन किया गया है जिसके कारण यहाँ पर ओवरलोड होने से कालोनी कई बार अंधेरे में डूब जाती है। हमेशा कालोनी में एक फेस नहीं रहता तो कभी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। शिकायत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है।