17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेदांता हादसे पर सियासी घमासान, विजय शर्मा का भूपेश बघेल पर पलटवार, कहा- ऑनलाइन देख लें FIR

Vedanta Plant Accident Controversy: छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज होने के बाद गृह मंत्री ने पूर्व CM के आरोपों पर पलटवार किया।

2 min read
Google source verification
वेदांता प्लांट हादसे पर सियासी घमासान (photo source- Patrika)

वेदांता प्लांट हादसे पर सियासी घमासान (photo source- Patrika)

Vedanta Plant Blast Controversy: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए Vedanta Limited पावर प्लांट हादसे को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में चेयरमैन Anil Agarwal समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज होने के बाद प्रदेश के गृह मंत्री Vijay Sharma का बड़ा बयान सामने आया है।

FIR पर क्या बोले गृह मंत्री

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज हो चुका है और यह एक बेहद गंभीर दुर्घटना है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा कि FIR ऑनलाइन उपलब्ध होती है, उन्हें लिंक दे दीजिए, वे खुद देख सकते हैं।

दरअसल, भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर FIR को सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी वेदांता से जुड़े हादसों में कार्रवाई के नाम पर लीपा-पोती की गई और कंपनी प्रबंधन को बचाया गया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बयान

विजय शर्मा ने Nari Shakti Vandan Adhiniyam को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को 33% आरक्षण देना ऐतिहासिक कदम है। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें देश की मातृशक्ति को जवाब देना होगा। उनका कहना था कि जब महिलाएं सशक्त होंगी और आगे बढ़ेंगी, तभी देश भी तेजी से प्रगति करेगा।

बस्तर पर बड़ा दावा

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि पूरा Bastar अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में “उत्सव का माहौल” है, लोग खुलकर जी रहे हैं और हंस पा रहे हैं। सरकार “वाइब्रेंट बस्तर विलेज” जैसी योजनाओं के जरिए गांव-गांव तक विकास पहुंचाने पर काम कर रही है।

Vedanta Plant Blast Controversy: बंगाल चुनाव को लेकर दावा

वहीं पश्चिम बंगाल में अपने प्रचार अभियान को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि उन्होंने कोलकाता समेत कई जिलों का दौरा किया है और वहां माहौल बीजेपी के पक्ष में है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब खुलकर बीजेपी के साथ खड़ी है और Trinamool Congress के कथित अत्याचारों का जवाब चुनाव में देगी।

हादसे से सियासत तक

वेदांता प्लांट हादसा अब सिर्फ एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं रह गया है, बल्कि यह राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है। एक तरफ जहां पीड़ितों के लिए न्याय की मांग उठ रही है, वहीं दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदारों पर कितनी सख्त कार्रवाई होती है।