कार्यशाला में महिलाओं को किया प्रेरित, भोजन बनाते समय गैस की बचत के टिप्स भी दिए गए
रायपुर. बोरियाखुर्द में भारत पेट्रोलियम व प्रांजल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला रखी गई। भारत पेट्रोलियम से आई प्रीति ने महिलाओं को सेहत का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया और टिप्स भी दिए।महिलाएं खुद की सेहत छोड़ पूरे घर का ध्यान रखती हैं। जब घर की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है तो उन्हें सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। घर की स्त्री अगर बीमार हो जाती है तो पूरा घर अस्त-व्यस्त हो जाता है। हर रोज अपनी आदत में अलसी का प्रयोग से करके हम स्वस्थ रह सकते हैं। वैसे भी हमारा रसोई घर औषधीय भंडार है। यहां अदरक,लोंग, हल्दी, अजवाइन रहता ही है।
रसोई गैस की बचत के बताए टिप्स
कार्यशाला में भोजन बनाते समय गैस की बचत के टिप्स दिए गए। बताया गया कि कुकर का उपयोग किया जाए। पहले से चावल-दाल को भिगो कर रखें। उबलने में पानी की मात्रा कम रखना फ्रिज से निकले सामान को नॉर्मल होने पर पकाएं । इस प्रकार के छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हुए हम अपनी घरेलू गैस को काफी हद तक बचा सकते हैं जो 1 महीने चलता है गैस सिलेंडर वो डेढ़ महीने चलेगा।
ये खबर भी पढ़े