रायपुर

CG Monsoon 2025: मानसून आए बिना ही मौसम विभाग ने कर दी घोषणा? जानिए इस जल्दबाजी पर क्यों उठ रहे सवाल…

CG Monsoon 2025: क्या मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा में मानसून आने की घोषणा जल्दबाजी में कर दी? लग तो ऐसा ही रहा है। दरअसल 28 मई को जब दंतेवाड़ा में मानूसन पहुंचने की घोषणा की गई तो वहां बारिश बिल्कुल भी नहीं हुई थी।

2 min read
Jun 07, 2025
monsoon 2025 फोटो- पत्रिका

CG Monsoon 2025: क्या मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा में मानसून आने की घोषणा जल्दबाजी में कर दी? लग तो ऐसा ही रहा है। दरअसल 28 मई को जब दंतेवाड़ा में मानूसन पहुंचने की घोषणा की गई तो वहां बारिश बिल्कुल भी नहीं हुई थी। मानसून की घोषणा दिल्ली से की जाती है। इसमें स्थानीय स्टेशन डायरेक्टर की सहमति भी ली जाती है। पहले के डायरेक्टर बिना बारिश मानसून की घोषणा पर अड़ जाते थे और आपत्ति भी जताते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

10 दिनों बाद भी मानसून दंतेवाड़ा से आगे नहीं बढ़ा है। ऐसा हो सकता है, जब तक बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में कोई सिस्टम न बने तो मानसून आगे नहीं बढ़ सकता। लेकिन मानसून की घोषणा के बाद लग रहा था कि 4 से 5 दिनों में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पिछले साल भी 7 जून को सुकमा में मानसून ने दस्तक दी थी। मानसून को रायपुर पहुंचते-पहुंचते 21 जून लग गया। यानी 15 दिन लग गए।

पिछले साल भी सुकमा में मानसून की घोषणा पर सवाल उठे थे। मौसम केंद्र के कुछ मौसम विज्ञानियों ने पत्रिका से बातचीत में मानसून की घोषणा को जल्दबाजी बताए थे।

घोषणा जल्दबाजी में नहीं होनी चाहिए

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर में पदस्थ रहे व डिप्टी डायरेक्टर जनरल पद से रिटायर हुए एमएल साहू के अनुसार मानसून की घोषणा के लिए बारिश भी एक पैरामीटर है। कई बार हवाओं की दिशा से भी मानसून की घोषणा कर दी जाती है। एक आम आदमी या किसान मानसून का मतलब बारिश समझता है। ऐसे में मानसून की घोषणा में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। जब वे डायरेक्टर थे तो दिल्ली के मौसम विज्ञानियों से बातचीत में कई आपत्ति जताते थे। वे मानसून के लिए बारिश को आवश्यक अंग मानते थे।

Published on:
07 Jun 2025 08:01 am
Also Read
View All

अगली खबर