Raipur News: तीन नाबालिग बच्चियों के गायब होने की खबर है। खास बात यह कि तीनों मामले में परिजनों ने नाबालिग बच्चियों को अज्ञात आरोपियों के द्वारा बहला-फूसलाकर अपहरण की आशंका व्यक्त की है।
Raipur News: रायपुर में दो दिनों में राजधानी रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन नाबालिग बच्चियों के गायब होने की खबर है। खास बात यह कि तीनों मामले में परिजनों ने नाबालिग बच्चियों को अज्ञात आरोपियों के द्वारा बहला-फूसलाकर अपहरण की आशंका व्यक्त की है।
पुलिस ने तीनों मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एक मामला गुढि़यारी थाना क्षेत्र के एकता नगर का है, जहां 23 मार्च के 11.30 बजे एक 13 साल की बच्ची को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला-फूसलाकर अपहरण किए जाने की रिपोर्ट लिखाई गई है।
इसी तरह, टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द में आज 11 बजे एक रिपोर्ट लिखाई गई है, जिसमें एक 17 साल की बच्ची के अपहरण की आशंका व्यक्त की गई है। तीसरा मामला पुरानी बस्ती थाना के भाठागांव की है, जिसकी रिपोर्ट आज पौने 3 बजे दर्ज कराते हुए 13 साल 22 माह की किशोरी के अपहरण की आशंका जताई गई है। तीनों मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है, और मामलों को जांच में लिया है।
रायपुर के गुढि़यारी इलाके से एक माह पहले गुमशुदा नाबालिग का अब तक पता नहीं चला है। परिजनों की सूचना के बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। जानकारी के अनुसार, तुलसी नगर निवासी राकेश कुमार वर्मा की 14 वर्ष की पुत्री 24 फरवरी की शाम लगभग 6.30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। दो दिन तक परिजनों ने आसपास, जान-पहचान वालों से पूछताछ खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नही चला। 28 फरवरी को ग़ुढि़यारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के रहस्यमयी ढंग से गायब होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) याचिका दायर कर अपनी बेटी की जल्द बरामदगी की मांग की है।
18 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9:45 बजे लड़की घर से यह कहकर निकली थी कि वह सार्वजनिक शौचालय जा रही है। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने तुरंत सरकंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, कई दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 3 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी शिकायत दी गई।