25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग और डिलिवरी में बड़ी राहत! IOCL ने समय-सीमा में किया बदलाव

LPG Cylinder Booking: इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने शहरी उपभोक्ताओं को ग्रामीण में ट्रांसफर कर दिया था। पत्रिका की खबर के बाद अब बुकिंग के समय में बदलाव कर राहत दी है..

2 min read
Google source verification
chhattigarh LPG gas crisis

LPG गैस की मांग बढ़ी (Photo: IANS/File)

LPG Cylinder Booking: अजय रघुवंशी. रायपुर के बिरगांव के हजारों उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग और डिलिवरी में राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्र में होने के कारण गैस सिलेंडर के लिए 45 दिन तक इंतजार करने को मजबूर लोगों की परेशानी कंपनी ने कम की है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने तकनीकी खामी को सुधारते हुए बिरगांव को शहरी क्षेत्र में लाकर बुकिंग की समय-सीमा फिर से 25 दिन कर दी है।

LPG Cylinder Booking: पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

दरअसल, शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गलत तरीके से ग्रामीण श्रेणी में ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसकी वजह से 25 दिन में मिलने वाला सिलेंडर 45 दिन में मिल रहा था। पत्रिका ने इस गड़बड़ी को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और पूरे मामले की जांच कर सुधार किया गया। खास बात यह है कि बिरगांव नगर-निगम सीमा के भीतर आने के बावजूद अमर इंडेन गैस एजेंसी को ग्रामीण क्षेत्र में जोड़ दिया गया था, जिससे 15 से ज्यादा कॉलोनियों के करीब 17 हजार उपभोक्ता प्रभावित हो रहे थे।

आज 100 सिलेंडर की डिलिवरी, 600 बुकिंग

सुधार के बाद अब डीएम टॉवर, अविनाश वाटिका, हीरापुर, टाटीबंध, कबीर नगर, गोगांव, गोंदवारा, भनपुरी, सोंडोंगरी, उरला, अछोली, सरोरा, उरकुंरा, रावांभाठा, धनेली और धरसींवा जैसे इलाकों के लोगों को राहत मिली है। गैस एजेंसी ने भी मोबाइल बुकिंग के जरिए नई समय-सीमा लागू होने की पुष्टि कर दी है। इससे पहले राजधानी के कबीर नगर, टाटीबंध और अविनाश प्राइड जैसे विकसित शहरी इलाकों को भी ग्रामीण सूची में डाल दिया गया था। नतीजा यह हुआ कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर तक भटकना पड़ा और डेढ़ महीने तक इंतजार करना पड़ा। इस मामले में अमर इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर रजत चंद्राकर के मुताबिक कंपनी ने राहत दी है।

गैस सिलेंडर से जुड़ी और भी हैं खबरें..

LPG cylinder shortage: रायपुर में गैस सिलेंडर की वेटिंग 1100 पार, बार-बार एजेंसी के चक्कर काट रहे उपभोक्ता

  • अंतरराष्ट्रीय हालातों के असर के बीच छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में एलपीजी सिलेंडर को लेकर पैनिक जैसी स्थिति बन गई है। अचानक बढ़ी बुकिंग के चलते गैस एजेंसियों में वेटिंग 950 से बढ़कर 1100 तक पहुंच गई है, पढ़ें पूरी खबर