27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Suicide: फंदे पर लटकी मिली रेलवेकर्मी की लाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

CG Suicide: ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन नहीं पहुंचा, तब उसके साथी कर्मचारी उसे बुलाने उसके घर पहुंचे। घर पहुंचने पर देखा कि उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई है।

2 min read
Google source verification
CG Suicide: फंदे पर लटकी मिली रेलवेकर्मी की लाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...

फंदे पर लटकी मिली रेलवेकर्मी की लाश (Photo Patrika)

CG Suicide: रायपुर रेल मंडल में रेलवे ट्रैक मेंटेनर के रूप में कार्यरत विष्णु टेकाम की लाश फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विष्णु टेकाम को मंगलवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन नहीं पहुंचा, तब उसके साथी कर्मचारी उसे बुलाने उसके घर पहुंचे। घर पहुंचने पर देखा कि उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई है। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

प्रारंभिक रूप से यह पता चला है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था, लेकिन इस पर जांच जारी है कि वह किस बात से परेशान था। मृतक के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजन काफी दुखी और परेशान हैं। पुलिस प्रथमदृष्टया आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस ने घटना को लेकर मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे कर्मचारी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी भी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

रेलवे कर्मचारी के आत्महत्या की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आम पेड़ में लटकी मिली लाश

बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत धूरी पारा मंगला इलाके से एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान अरविंद पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उसका शव घर की छत पर लगे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

विशेष नोट

खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।