
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Photo Patrika)
IPL 2026: @दिनेश कुमार। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मई माह में एक बार फिर टी-20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। यह मौका होगा आईपीएल-2026 का। इस बार यहां विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने सामने होंगे और क्रिकेटप्रेमियों को चौके-छक्कों की बौछार देखने को मिलेगा। गुरुवार को आईपीएल-2026 के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी किया गया, जिसमें रायपुर को दो मैचों की मेजबानी मिली है।
दोनों मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) के घरेलू मैच होंगे। 10 मई को आरसीबी के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती होगी। वहीं, दूसरा मैच 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच शाम 7.30 बजे से फ्लड लाइट में खेले जाएंगे।
विराट कोहली, रजत पाटीदार, फिल साल्ट, कुणाल पांड्या, टिम डेविड, जैकब बैथेल, कनिष्ठ चौहान, विहान मल्होत्रा, जैकब डफी, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल।
रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डी कॉक, रयान रिक्लेक्शन, हार्दिक पांड्या, मिशेल सेनटर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर।
आजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, आर पावेल, टिम शेफर्ट, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।
आईपीएल मैच के मानक के अनुरूप बनानेे के लिए स्टेडियम में कई सुधार किए जाएंगे। सीएससीएस के अनुसार स्टेडियम में वीआईपी स्टैंड की सीटों में बढ़ोतरी की जाएगी। मैच से पहले आरसीबी की टीम शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण करने रायपुर आनेे वाली है। सीएससीएस आरसीबी के सलाह के अनुसार ही स्टेडियम में बदलाव करनेे का निश्चिय किया है।
स्टेडियम में मौजूद गोल्ड और सिल्वर श्रेणी की सीटों को भी ज्यादा आरामदायक और लग्जरी बनाया जाएगा। इसके अलावा अपर गैलरी में लगी दोनों स्क्रीन हटाने की योजना है। इससे करीब 1500 अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था हो सकेगी। नई जगह पर बड़ी और आधुनिक स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिनसे दर्शकों को स्लो मोशन और मैच के रोमांचक पल बेहतर तरीके से देखने को मिलेंगे।
रायपुर के मैदान पर न केवल विराट कोहली का बल्ला गरजेगा, बल्कि बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरूख खान की मौजूदगी की भी पूरी संभावना है। शेड्यूल के मुताबिक 10 मई 2026 को आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्या का मुकाबला)। 13 मई 2026 को आरसीबी बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR के ओनर शाहरुख खान आ सकते हैं रायपुर)।
Published on:
27 Mar 2026 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
