
रायपुर के डाकघरों से अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा शुरू(Photo AI)
Raipur News: @नारद योगी। अब डाकघरों से भी विदेशों में पार्सल और अंतरराष्ट्रीय लेख भेजा सकता है। रायपुर संभाग के डाकघरों में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख डाकघरों और उपडाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल व अंतरराष्ट्रीय लेख बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस सुविधा के माध्यम से लोग अब अपने पार्सल, दस्तावेज व अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल व व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते हैं। इसमें ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। अन्य निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध है।
डाकघर में बुकिंग के लिए ग्राहक अपने पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण व सही पता, वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करता है। इसके बाद वजन और निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लेकर बुकिंग की जाती है। इसके बाद ग्राहकों को ट्रैकिंग रसीद प्रदान की जाती है, जिससे पार्सल की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है।
यदि ग्राहक के पास बड़ा या भारी अंतरराष्ट्रीय पार्सल है, तो डाक विभाग द्वारा पार्सलों को डाकघर तक निशुल्क पिकअप की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इससे उनका पार्सल डाकघर तक पहुंच जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय पार्सल बुकिंग की प्रक्रिया भी बेहद सरल रखी गई है। ग्राहक को अपना पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूरा, सही पता और वैध पहचान पत्र लेकर डाकघर जाना होगा। पार्सल के वजन और निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लेकर बुकिंग की जाती है। ट्रैकिंग रसीद भी दी जाती है।
इसके अलावा, भारी या बड़े पार्सल के लिए डाक विभाग द्वारा निःशुल्क पिकअप सुविधा भी दी जा रही है। विभाग ने रायपुर संभाग के नागरिकों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और प्रवासी परिवारों से इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
डाक विभाग की यह सेवा पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी एवं विश्वसनीय है. ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन और ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा दी जा रही है। अन्य निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों पर उपलब्ध है। भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित होने के कारण अधिक भरोसेमंद है।
Updated on:
27 Mar 2026 11:34 am
Published on:
27 Mar 2026 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
