
ई-केवायसी की अड़चन से रुका राशन (Photo Patrika)
CG Ration: @ संतराम साहू। प्रदेश के हजारों लोगों को कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा है, क्योंकि उनका ई-केवायसी नहीं हुआ है। लोग राशन दुकानों में ई-केवायसी कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन किसी का फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो रहा है तो किसी का फेस मैच नहीं हो रहा है। अब तो पिछले एक सप्ताह से ई-केवायसी भी बंद है। राशन दुकान संचालकों द्वारा लोगों को कहा जा रहा है कि अभी एक सप्ताह तक ई-केवायसी नहीं होगा। लोगों को राशन नहीं मिलने का मुद्दा कांग्रेस ने जोर शोर से विधानसभा के बजट सत्र में भी उठाया। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल को कांग्रेस ने जमकर घेरा। मंत्री ने भी गोल-मोल जवाब दिया कांग्रेस को चुप करा दिया।
जानकारी के अनुसार ई-केवायसी के लिए सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों ही नहीं शहरी क्षेत्रों के लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। बीपीएल कार्डधारियों के एक परिवार के कुछ का ई-केवायसी हो गया है, तो कुछ का नहीं हुआ है। जिनका ई-केवायसी नहीं हुआ है, उनका राशन भी नहीं दिया जा रहा है। राशन दुकान संचालक सिर्फ एक ही जवाब देता है कि जब तक ई-केवायसी नहीं होगा, तब तक राशन नहीं आएगा। जब ई-केवायसी करने के लिए कहते हैं, तो अभी नहीं हो रही है, एक सप्ताह बाद आना।
कई बार तो ई-केवायसी करते समय सर्वर ही फेल हो जाता है। ऐेसे में फिर से अगले दिन आने को कहा जाता है, जब ई-केवायसी किया जाता है, तो फिंगर प्रिंट ही नहीं मिलता है। इस तरह की सबसे ज्यादा शिकायतें सिर्फ बुजुर्गों के साथ आ रही है। एक उम्र के बाद हाथों की अंगुलियों के निशान मिट जाते हैं, ऐसे में फिंगर प्रिंट नहीं मिल पाता है। इसी वजह से लोगों की ई-केवायसी नहीं हो पा रही है।
दूर-दराज के इलाकों में जहां सर्वर की समस्या बनी रहती है, वहां ई-केवायसी के लिए एक से डेढ़ घंटे तक समय लग रहा है। लोग मजबूरी में ई-केवायसी होने तक इंतजार करते रहते हैं, क्योंकि बस्तर और जशपुर जैसे सुदूर पहाड़ी इलाकों दुकानें सात से आठ किलोमीटर तक दूर है।
Updated on:
27 Mar 2026 12:11 pm
Published on:
27 Mar 2026 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
