Live

MP Board 5th 8th Result Live 2026: मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) की ओर से साल 2026 के वार्षिक परीक्षा परिणाम आज 25 मार्च को जारी कर दिया गया है। हालांकि परिणाम जारी होने के समय में बदलाव किया गया था, जिससे छात्रों और अभिभावकों को थोड़ा इंतजार और करना पड़ा। बता दें कि पहले यह रिजल्ट सुबह 11.30 बजे जारी होना था, लेकिन अब इसे दोपहर 1.10 बजे जारी किया गया ।
यहां देखें अपडेट: https://www.rskmp.in/result.aspx
2026-03-25 02:05:52 pm
बता दें कि इस बार का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले 3 फीसदी बेहतर रहा है। वहीं इस बार 5वीं 8वीं रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 5वीं में 96.19 फीसदी छात्राएं और 94.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 8वीं में 94.98 फीसदी छात्राएं पास हुईं तो, पास होने वाले छात्रों की संख्या 92.74 फीसदीरही।
[caption id="attachment_20450958" align="alignnone" width="300"]
MP Board 5th 8th Result Live 2026(patrika graphic)[/caption]
2026-03-25 02:03:24 pm
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एवं सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर की वस्तुस्थिति के सर्वाधिक आंकड़े विश्लेषण करने में मध्यप्रदेश देश भर में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के बेटे बेटियां अब कमजोर नहीं रह गए हैं, ये इन परीक्षाओं के परिणाम से स्पष्ट दिख रहा है। इसके साथ ही जो छात्र और छात्राएं परीक्षा में असफल हुए हैं उनके लिए जल्द ही पूरक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
2026-03-25 02:01:36 pm
बता दें कि रिजल्ट जारी होते ही इस साइट पर प्रति मिनट लगभग 1 लाख से अधिक लोगों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी ना हो इस दृष्टि से राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की थीं। रिजल्ट लिंक पर कई सर्वर एक साथ जोड़े गए थे, जिसके माध्यम से लाखों लोगो ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपने बच्चों का रिजल्ट देखा और डाउनलोड किया।
2026-03-25 01:59:23 pm
वहीं कक्षा 8वीं के परिणामों में टॉप 10 संभागों में इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और रीवा रहे। कक्षा 8वीं के परिणामों में टॉप 10 जिलों में नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बडवानी, और मंडला का नाम शामिल हुए।
2026-03-25 01:51:30 pm
आज घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में टॉप 10 संभागों में शहडोल, नर्मदापुरम, इंदौर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा और सागर रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिलों में नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, इंदौर और बडवानी शामिल हैं।
2026-03-25 01:34:51 pm
इस बार रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र ने पोर्टल का लिंक QR कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराया है। छात्र इस कोड को स्कैन कर सीधे रिजल्ट पेज तक पहुंच सकेंगे। ऐसे में अभिभावकों और बच्चों के लिए रिजल्ट देखना आसान हो गया है।
2026-03-25 01:34:05 pm
बता दें कि इस बार 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा में 23 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बताते चलें कि कक्षा 5वीं में 12 लाख 76 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं में 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल मिलाकर करीब 23 लाख 68 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हुए।
2026-03-25 01:32:53 pm
परिणाम घोषित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में कक्षा 5वीं का कुल परीक्षा परिणाम 95.14 फीसदी और कक्षा 8वीं का 93.83 फीसदी रहा। 5वीं में 96.19 फीसदी छात्राएं और 94.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, कक्षा 8वीं में 94.98 फीसदी छात्राएं और 92.74 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
2026-03-25 01:16:27 pm
वल्लभ भवन एनेक्सी 3 के कमरा नंबर 216 में आयोजित कार्यक्रम से 5वीं 8वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जारी कर दिया है।
2026-03-25 12:39:56 pm
बता दें कि स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह आज 25 मार्च को दोपहर 1 बजे 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे। इसे बाद राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट पर 5वीं और 8वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। कार्यक्रम मंत्रालय वल्लभ भवन एनेक्सी 3 के कमरा नंबर 216 में आयोजित किए जाएंगे।