रायपुर

CG News: पुलिस गाड़ी से तीन नाबालिग फरार, एक पकड़ाया दो की तलाश में जुटी पुलिस

CG News: संदेह के आधार पर तीन नाबालिगों को पकड़ा। तीनों को किशोर न्यायालय में पेश करने ले जाया जा रहा था। तीनों पुलिस गाड़ी में थे। शुभम के मार्ट के पास तीनों नाबालिगों ने वाहन के पीछे का दरवाजा खोला और भाग निकले।

2 min read
Mar 29, 2026

CG News: @नारद योगी। उरला इलाके में चोरी के मामले में तीन संदेही नाबालिग पुलिस की गाड़ी से भाग निकले। तीनों को पुलिस बाल संप्रेक्षण गृह ले जा रही थी। रास्ते में पुलिस वाहन का दरवाजा खोलकर तीनों भाग निकले। बाद में एक नाबालिग को पकड़ लिया गया है। दो अन्य की तलाश जारी है।

उरला थाने में दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस ने शनिवार को संदेह के आधार पर तीन नाबालिगों को पकड़ा। तीनों को किशोर न्यायालय में पेश करने ले जाया जा रहा था। तीनों पुलिस गाड़ी में थे। शुभम के मार्ट के पास तीनों नाबालिगों ने वाहन के पीछे का दरवाजा खोला और भाग निकले। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। दो अन्य की तलाश की जा रही है।

बात दे यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दुर्ग में तीन नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद तीनों को घर के पास ही पकड़ लिया गया है। उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह में दोबारा भेजा गया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग हत्या, दूसरा लूट और तीसरा अन्य मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। रविवार की रात तीनों दीवार फांदकर भाग निकले। जिसकी भनक लगते ही प्रबंधन ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बालक संप्रेक्षण गृह 10 अपचारी बालक भागे

माना स्तिथ बाल संप्रेक्षण गृह से फिर अपचारी बालक फरार हो गए। देर रात एक अपचारी को पुलिस ने पकड़ लिया। माना पुलिस ने अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीमें भी उनकी तलाश में लगी हैं। बाल संप्रेक्षण गृह से इससे पहले भी कई बार अपचारी बालक फरार हो चुके हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंधन गंभीर नहीं है। पिछले साल 10 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह का सुरक्षा घेरा तोड़कर भाग निकले थे। भागने वाले गंभीर अपराधों में शामिल थे। नाबालिग होने के कारण अपचारी बालकों को नियमानुसार कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। इसी का फायदा उठाकर अपचारी बालक भाग निकलते हैं।

Published on:
29 Mar 2026 08:47 am
Also Read
View All

अगली खबर