
इंडिया में एक के बाद हो रहे रेल हादसों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। हर बार हादसे के बाद रेलवे मिनिस्ट्री यह कहते हुए बचने की कोशिश करते हैं कि इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके कुछ दिनों बाद यह मामला शांत भी हो जाता है। यहां हम आपको रेल हादसों से बचने के कुछ उपाय बता रहे हैं। जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है..
1. अगर रेल एक्सीडेंट आपके सामने होता है तो ऐसी स्थिति में 100 नंबर पर डायल कर इसकी सूचना दें सकते हैं।
2. 100 नंबर जो की राज्य पुलिस का नंबर होता है और सारे राज्यों में 100 मान्य है।
3. 102 नंबर पर डायल करें, यह नंबर एम्बुलेंस का जो की पूरे इंडिया में मान्य है।
4. 1512- इंडियन रेलवे की हेल्पलाइन नंबर है।
5. 101 पर डायल करें, यह फायर सर्विस का नंबर है जो कि पूरे इंडया में मान्य है।
6. फेसबुक, ट्वीटर अपने सोशल अकाउंट से पोस्ट डालकर सभी को यह सूचना जरूर दें सकते हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर एक्सीडेंट में घायल लोगों की मदद कर सकें।
7. अपने परिजनों को भी तुरंत सूचित करें।
8. जल्दी से जल्दी अपने क्षेत्र के जनसेवा में लगे समूहों को भी सूचित करें। ताकि वे लोग भी मदद के लिए सही समय पर पहुंच सकेंगे।
9. यात्रीगण यह भी ध्यान रखें कि ट्रेन में कही अनहोनी हो जाए तो तुरंत इसकी सूचना आप ट्रेन में मौजूद पुलिस को दें।
10. ट्रेन में सफर के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर कभी भी यात्रा नहीं करना चाहिए। इससे ट्रेन में आगजनी की संभावना बढ़ जाती है।