रायपुर

Rajya Sabha Elections : राजस्थान में 97 विधायकों की बाड़ेबंदी, छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक राजस्थान में चार सीटों के लिए 10 जून को होगा मतदान
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2022, 8:57 PM IST
Rajya Sabha Elections : राजस्थान में 97 विधायकों की बाड़ेबंदी, छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी
Rajya Sabha Elections : राजस्थान में 97 विधायकों की बाड़ेबंदी, छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर. राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने रविवार को पर्यवेक्षकों की सूची जारी की, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है। टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुझे राजस्थान में राज्यसभा के चुनाव को सुचारू रूप से देखने और सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।'

जब सीएम का कॉलर पकड़ा, देखें वीडियो
बता दें कि राजस्थान की राज्यसभा की चार सीटों में से संख्याबल के आधार पर कांग्रेस को तीन और भारतीय जनता पार्टी को एक राज्यसभा सीट मिलना तय माना जा रहा था, लेकिन उद्योगपति एवं मीडिया हाउस से जुड़े सुभाष चन्द्रा की निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एंट्री से मुकाबला रोचक हो गया है। सुभाष चन्द्रा भाजपा के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस से राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और भाजपा से घनश्याम तिवाड़ी ताल ठोक रहे हैं। राजस्थान में प्रत्येक उम्मीदवार को जीत के लिए 41 विधायकों के वोटों की जरूरत होगी।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा
बता दें कि सुभाष चंद्रा की चुनाव में एंट्री के बाद कांग्रेस में खलबली मच गई है। हार्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते कांग्रेस ने विधायकों की बाड़ाबंदी कर दी है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि अब तक करीब 97 विधायक उदयपुर पहुंच चुके हैं। इनमें 11 निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। उधर, बसपा से कांग्रेस में आए और कांग्रेस के रूठे छह विधायकों को मनाने की कवायद भी जारी रही। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून को मतदान होगा और शाम को मतगणना व नतीजे आ जाएंगे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित

Published on: