रायपुर

मौसम: फिर लुढ़का पारा, गुलाबी ठंड से गिरने लगा रात का तापमान

उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं से राजधानी समेत प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आ रही है
less than 1 minute read
Nov 25, 2018
Chhattisgarh weather
मौसम: फिर लुढ़का पारा, गुलाबी ठंड से गिरने लगा रात का तापमान

रायपुर. उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं से राजधानी समेत प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट आ रही है। राजधानी में पिछले चार दिनों में पांच डिग्री तक गिरावट आई है। शनिवार को राजधानी में रात का तापमान 16.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। शुक्रवार को रात का तापमान 16.8 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.8 डिग्री रहा।

दुर्ग में रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। यहां रात का तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बिलासपुर में भी रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। यहां रात का तापमान 13.0 डिग्र्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में प्रदेश के सभी संभागों में कमी दर्ज की गई।

पिछले चार पांच दिनों में रायपुर में गुलाबी ठंड पड़ रही है। शाम ढलते ही शहर में ठंड पडऩे लगी है, जो पूरी रात रहती है। मौसम विभाग के विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मौसम कुछ दिनों तक शुष्क रहेगा। आज मौसम साफ रहेगा।

Updated on:
25 Nov 2018 08:43 am
Published on:
25 Nov 2018 08:43 am