रायपुर

Weather Update : गर्मी से पहले धुआंधार बारिश मचाएगी तबाही,पश्चिम विक्षोभ का अगले 24 घंटे में दिखेगा असर, Alert जारी

IMD weather forecast: मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में रात का पारा दो से तीन डिग्री गिर सकता है। प्रदेश में दक्षिणी हवा का प्रभाव कम होने की संभावना है। (weather forcaste)

2 min read
Feb 22, 2024

IMD Chhattisgarh : हवा की दिशा बदलने से प्रदेश में मौसम बदल रहा है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में रात का पारा दो से तीन डिग्री गिर सकता है। प्रदेश में दक्षिणी हवा का प्रभाव कम होने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (cg weather alert) प्रदेश के शेष भागों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।


मौसम विशेषज्ञ एचपी चन्द्रा ने बताया कि एक पश्चिम विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में 3.1 किमी ऊंचाई पर मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के उपर, 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर द्रोणिका के साथ 30 डिग्री उत्तर और 70 डिग्री पूर्व में स्थित है। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। (heavy rain alert in cg) इसके कारण प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल, मध्यस्तर पर बना हुआ है। (weather forcaste) न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 24 और 25 फरवरी को बस्तर संभाग और उससे लगे रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में वर्षा हो सकती है।

cg weather update : प्रदेश के चार जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34.4 और रात का पारा भी 20.7 डिग्री पहुंच गया है। नमी युक्त हवाओं का असर अब धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इसकी वजह से गर्मी में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। (weather alert) मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर मौसम बदल सकता है। (heavy rain alert) तापमान कम होने की संभावना है। तेज धूप की वजह से ठंड का असर खत्म हो गया है।

Updated on:
22 Feb 2024 03:20 pm
Published on:
22 Feb 2024 10:22 am
Also Read
View All