रायपुर

Weather Update : 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी धुआंधार बारिश तो गिरेंगे ओले…Alert जारी

Weather Alert In CG: मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा या फिर गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। जबकि, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के अलावा ओलावृष्टि की भी संभावनाएं बन रही हैं।

2 min read
Feb 17, 2024

cg weather Update: राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। शनिवार तक बढ़ते तापमान के बीच सोमवार को अचानक मौसम बदला और बारिश की संभावना बनी हुई। दिन में राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री तक रहा। रात का 21 डिग्री तक पहुंच गया है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से मध्य छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक (Monsoon) विस्तारित है।

शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के उत्तरी भाग में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। प्रदेश के शेष भाग में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि का क्रम बने रहने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की (Rain) संभावना है, जिसके कारण 18 फरवरी या उसके बाद प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है।

IMD Update's: वहीं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या फिर गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। जबकि, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के अलावा ओलावृष्टि की भी संभावनाएं बन रही हैं।

तापमान पर एक नजर
शहर - अधि. - न्यू.
रायपुर - 32.4 - 20.0
बिलासपुर - 31.6 - 19.0
अंबिकापुर - 27.5 - 12.0
जगदलपुर - 33.6 - 14.7
दुर्ग - 32.4 - 20.0
राजनांदगांव - 31.5 - 19.0

आगामी पांच दिनों में नहीं बदलेगा तापमान

Weather Alert: मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। साथ ही अधिकतम तापमान में 48 घंटे के बाद दो से तीन डिग्री की गिरावट होने के आसार हैं, जबकि इसके बाद कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावनाएं नहीं हैं। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Published on:
17 Feb 2024 09:19 am
Also Read
View All