CG Vyapam: परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मॉडरेट ही था। पेपर काफी अच्छा था। परीक्षार्थी देवेंद्र साहू ने बताया कि पेपर में न्यूमेरिकल के सवाल कम पूछे गए। वही थ्योरी का हिस्सा ज्यादा था।
CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से रविवार को सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की कड़ाई से जांच की गई। परीक्षा में गजब सवाल भी पूछे गए। रसोईघर और स्नानघर से अपशिष्ट जल को ले जाने वाली पाइप को क्या कहते हैं? पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश के लिए न्यूनतम खिडक़ी का क्षेत्रफल कितना होना चाहिए?
मॉड्यूलर ईंट का मानक आयाम? के साथ ही टोक्यो 2020 ओलंपिक, फीफा वल्र्ड कप, महानदी, एथलेटिक्स वल्र्ड रिकॉर्ड, आईसीसी पुरुष क्रिकेट वल्र्ड कप से संबंधित सवाल पूछे गए। परीक्षा के लिए रायपुर में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में कुल 3728 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1773 यानी 47.55 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 52.45 फीसदी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मॉडरेट ही था। पेपर काफी अच्छा था। परीक्षार्थी देवेंद्र साहू ने बताया कि पेपर में न्यूमेरिकल के सवाल कम पूछे गए। वही थ्योरी का हिस्सा ज्यादा था। बाकी पेपर और पूछे गए सवाल काफी अच्छे थे। प्रशांत ने बताया कि परीक्षा में पूछे गए सवाल बेसिक पूछे गए। पेपर का स्तर काफी अच्छा था।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) राज्य में विभिन्न सरकारी विभागों की भर्तियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करता है। समय-समय पर तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं।
पिछले कुछ वर्षों में व्यापमं ने परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कई सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा केंद्रों में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच, एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान तथा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध जैसे नियम लागू किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल को रोका जा सके।
सहायक मानचित्रकार (सिविल) जैसे तकनीकी पदों की परीक्षाओं में आमतौर पर सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े बेसिक कॉन्सेप्ट, जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। इस तरह की परीक्षाओं का स्तर अभ्यर्थियों की बुनियादी समझ और तकनीकी ज्ञान को परखने के लिए तैयार किया जाता है। व्यापमं की परीक्षाएं राज्य में सरकारी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम मानी जाती हैं, जहां हर साल हजारों अभ्य