रायपुर

Raipur News: सड़क हादसे में किसकी गलती? सच बताएगा डैशकैम, झूठे आरोप से बचने वाहन चालक लगा रहे सिस्टम

Raipur News: ट्रैफिक के चालान की वास्तविकता के लिए इसका उपयोग कर रहे है। इसका उपयोग करने से वाहन के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम (सेंसर) के स्वतंत्र रूप से काम करने पर वाहन पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

2 min read
Apr 30, 2026
कार में लगा डैशकैम (PhotoAI)

Raipur News: सड़क हादसों के बाद होने वाले विवाद को देखते हुए वाहन में डैशकैम लगाने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। मारपीट और दबाव बनाकर वसूली की घटनाओं की स्थिति को देखते हुए मालवाहकों से लेकर कार के ऑनर इसे लगवा रहे हैं। हर पल की रिकॉर्डिंग करने वाला यह छोटा सा कैमरा वाहन चलाते समय आसपास चल रहे वाहन के साथ ही किसी भी तरह का हादसा होने पर वास्तविकता की जानकारी देता है।

इसलिए सुरक्षित यात्रा और ट्रैफिक के चालान की वास्तविकता के लिए इसका उपयोग कर रहे है। इसका उपयोग करने से वाहन के इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम (सेंसर) के स्वतंत्र रूप से काम करने पर वाहन पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

डैशकैम क्या है

डेशकैम एक ऐसा कैमरा है जिसे गाड़ी के डैशबोर्ड या विंडशील्ड पर लगाया जाता है। यह लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग करने के साथ ही आसपास चलने वाले अन्य वाहनों की जानकारी बताया है। इसका फ्रंट कैमरा (आगे का दृश्य), रियर कैमरा (पीछे का दृश्य), ड्यूल कैमरा (आगे और पीछे), 360 डिग्री कैमरा (चारों ओर का दृश्य) दिखाता है।

फुल एचडी/4 के रिकॉर्डिंग के साथ ही नाइट विजन सुविधा (अंधेरे में भी साफ वीडियो) और जी-सेंसर (दुर्घटना होने पर वीडियो लॉक हो जाता है) लूप रिकॉर्डिंग, पार्किंग मोड और जीपीएस ट्रैकिंग (कुछ मॉडलों में) होने पर वाहन की लोकेशन देख सकते है। इसके बेसिक मॉडल 3 से 5 हजार, मिड-रेंज मॉडल 5 से 10 हजार और प्रीमियम मॉडल 10 से 20 हजार रुपए तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से उपलब्ध हैं।

विवाद का निराकरण

सड़क हादसा होने पर इसके वीडियो फुटेज से पुख्ता साक्ष्य मिलने से पुलिस और बीमा कंपनियों को सटीक और स्पष्ट जानकारी मिलेगी। जिससे वास्तविकता के सामने आने पर क्लेम के फर्जीवाड़ा पर रोक लगने के साथ ही पार्किंग के दौरान गाड़ी को खरोंच मारने पर भी तुरंत पता चलेगा। वहीं हिट-एंड-रन के मामलों में संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की पहचान करने में पुलिस को मदद मिलेगी।

उपयोग कर सकते हैं।

डैशकैम का उपयोग करने पर नियमानुसार किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। लेकिन, गोपनीयता नियमों का पालन और वीडियो का गलत इस्तेमाल के साथ प्रतिबंधित स्थानों में इसका उपयोग करने पर मनाही है। इसका दुरुपयोग करने पर कार्रवाई हो सकती है। इसे देखते हुए कानूनी दायरे में रहकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • डी रविशंकर, अपर परिवहन आयुक्त
Updated on:
30 Apr 2026 03:55 pm
Published on:
30 Apr 2026 03:54 pm
Also Read
View All