रायसेन

बिना मास्क फल बेचने पर CMO ने पलट दिया ठेला, गुस्साए फल वाले ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें Live Video

देखिए VIDEO : जनता कर्फ्यू में बिना मास्क लगाए बेच रहा था फल, जुर्माना करते हुए CMO ने पलट दिया ठेला, गुस्साए युवक ने नगर परिषद के कर्मचारयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बचने के लिये CMO कार में दुबक गए।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2021, 4:42 PM IST
News
बिना मास्क फल बेचने पर CMO ने पलट दिया ठेला, गुस्साए फल वाले ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें Live Video

रायसेन/ मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी में कोरोना कर्फ्यू के दौरान नगर पालिका CMO और उनकी टीम को एक फल ठेला लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करना भारी पड़ गया। दरअसल, कोरोना कर्फ्यू के दौरान CMO ने अपनी पांच सदस्यी टीम के साथ ठेले पर फल बेच रहे सलीम उद्दीन नामक युवक के खिलाफ मास्क न लगाने की कारर्वाई की। जुर्माना कार्रवाई के साथ-साथ कर्मचारियों ने मजदूरी करने वाले सलीम उद्दीन का हाथ ठेला भी पलट दिया। इसपर सलीम उद्दीन आग बबूला हो गया और CMO समेत नगर पालिका के पांचों कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई से बचने के लिए सीएमओ को अपनी कार में घुसकर छुपना पड़ा। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें युवक सीएमओ और कर्मचारियों के साथ मारपीट करता नजर आया। साथ ही, उसका ठेला भी, जिसके सारे फल जमीन पर पड़े हैं।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

CMO ने दर्ज कराई FIR

इधर, फल ठेला वाले सलीम उद्दीन से पिटाई का शिकार हुए सीएमओ राजेंद्र शर्मा ने तुरंत ही इसकी एफआईआर सिलवानी थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर आरोपी सलीम उद्दीन पिता इमाम उद्दीन निवासी वार्ड 2 इंद्रानगर सिलवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।


CMO ने दर्ज शिकायत से पहले थाने में दिया आवेदन

सीएमओ राजेंद्र शर्मा ने सिलवानी थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि, वो अपनी टीम के साथ शनिवार को नगर में कोविड नियमों का पालन कराने निकले थे। इसी बीच करीब 3 बजे सियरमउ रोड पर सलीम उद्दीन नामक व्यक्ति ठेला लगाकर फल बेच रहा था। वो मास्क भी नहीं पहना था और उसके ठेले पर फल खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सीएमओ ने चालान के लिए कहा, तो उसने चालान पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया।


बचने के लिये कार में दुबक गए CMO

चालान न देने पर नगरपालिका अमले ने हाथ ठेला नगर परिषद ले जाने की बात कही और ठेले से फल नीचे गिरा दिये। इससे गुस्साए सलीम ने उनपर हमला कर दिया। उसने सीएमओ को तो पीटा ही, जिसके बाद उन्होंने बचने के लिये कार में छुपना पड़ा। वहीं, उसने नगर परिषद के सदस्यों जिनमें रीतेश परचे, संजीव कलोसिया, सुरेंद्र सियोते समेत अन्य से मारपीट कर दी। सभी खुद को बचाने के लिये भागने लगे, तो फल ठेला लगाने वाले आरोपी ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

Updated on:
2 May 2021, 4:42 PM IST
Published on: