23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CMHO के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन शुरु, संविदा कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपकर लगाए गंभीर आरोप

-शहडोल में CMHO के खिलाफ हुए संविदा कर्मचारी-अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप -स्वास्थ्य कर्मियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन-संविदा स्वास्थ कर्मचारियों ने कलेक्टर को सुनाई समस्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 May 2021, 1:56 PM IST

News

CMHO के खिलाफ फिर से विरोध प्रदर्शन शुरु, संविदा कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपकर लगाए गंभीर आरोप

शहडोल/ मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में संविदा स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने जिले के सीएमएचओ पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिये संविदा स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर को बताया कि, कोरोना महामारी में जिले के सभी संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी जान को जोखिम में डालकर निरतंर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मनमाने ढंग से उन्हें प्रताड़ित किया जा ररहा है।

पढ़ें ये खास खबर- Damoh By-Election Result : टिकाऊ और बिकाऊ के मुद्दे पर इस बार बिछी चुनावी बिसात, दोनों दलों के दिग्गजों की साख दाव पर

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

संविदा कर्मचारी का आरोप है कि, समस्या के समाधान के लिए निवेदन करने पर उन्हें आदेश की अवहेलना प्रतीत होता है। जब भी बात करते हैं, उसमें अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हैं। अपनी बातचीत के दौरान हमेशा कहते हैं कि, पांच मंत्रियों वाले जिले से आया हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सेवा से अलग कर देंगे एवं कई एक्ट के तहत जेल भेजवा देंगे। वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की जाती है कि, संविदा कर्मचारियों द्वारा कार्य नहीं किया जाता है।

पढ़ें ये खास खबर- मरीजों को नि: शुल्क अस्पताल पहुंचाकर मानव सेवा की मिसाल कायम करने वाले जावेद पर कार्रवाई, पत्नी के गहने बेचकर बनाया ऑटो एंबुलेंस


पहले भी हो चुका है CMHO का विरोध

कुछ दिनों पूर्व कोविड टीकाकरण के दरम्यिान यूएनडीपी से व्हीसीसीएम को मारने की धमकी दी गई थी। साथ ही, टीकाकरण स्थल पर कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इसलिए इन स्थितियों में हम लोगों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर दायित्वों के निर्वहन करना चाहते हैं। उन्होंने कलेक्टर से कहा कि, इसके लिये आप तुरंत ही जरूरी कार्रवाई करें। गौरतलब है कि, इससे पहले भी सीएमएचओ के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की महिलाओं ने विरोध स्वरूप रैली निकाली थी।