24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहत की खबर : 5 मई से MY अस्पताल में शरू हो रहा 100 बिस्तरों का नया कोविड सेंटर, सांवेर में 120 बेड का सेंटर शुरु

इंदौर के प्रभारी मं‌त्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि, इंदौर MY अस्पताल 20 आईसीयू और 40-40 एचडीयू व ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 May 2021, 12:17 PM IST

News

राहत की खबर : 5 मई से MY अस्पताल में शरू हो रहा 100 बिस्तरों का नया कोविड सेंटर, सांवेर में 120 बेड का सेंटर शुरु

इंदौर/ मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच लॉकडाउन के दौरान सरकार का खास फोकस सैंपलिंग और कोविड सेंटरों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने पर है। इसी कड़ी में इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी MYH में आगामी 5 मई से कोरोना के मरीजों के लिए 100 बिस्तरों का एक और वॉर्ड शुरु किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंदौर के प्रभारी मं‌त्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि, इंदौर MY अस्पताल 20 आईसीयू और 40-40 एचडीयू व ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- विदिशा में कोरोना विस्फोट : कुंभ से लौटे थे 61 श्रद्धालु, अब तक 60 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 5 गंभीर


प्रभारी मंत्री ने ली अहम बैठक

बता दें कि, शनिवार की शाम प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलवाट ने जनप्रतिनिधियों और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक ली। बैठक में सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के साथ संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित, अधीक्षक MY हॉस्पिटल डॉ. पीएस ठाकुर मौजूद रहे थे।

पढ़ें ये खास खबर- Damoh By-Election Result : टिकाऊ और बिकाऊ के मुद्दे पर इस बार बिछी चुनावी बिसात, दोनों दलों के दिग्गजों की साख दाव पर


सांवेर पीजी कॉलेज में नये कोविड सेंटर की शुरू

इससे पहले मंत्री सिलावट ने सांवेर क्षेत्र में एक कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन भी किया। 120 बिस्तरों वाले इस सेंटर में रविवार यानी आज से कोविड के सामान्य लक्षणों वाले मरीजों का इलाज शुरु किया गया है। सिलावट के मुताबिक, कोविड सेंटर में 7 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की भी वेकल्पिक व्यवस्था की गई है। ताकि, इमरजेंसी में मरीजों के लिये काम आ सके। सांवेर के पीजी कॉलेज परिसर में शुरू किये गए इस सेंटर में मरीजों के लिए भोजन, पानी और नाश्ते की निशुल्क व्यवस्था भी की गई है। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए योग भी कराया जाएगा। साथ ही साथ यहां उन्हें धार्मिक विषयों पर आधारित फिल्म, भजन और धारावाहिक भी दिखाए जाएंगे। कोविड सेंटर में स्वास्थ्य विभाग और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम हर समय उपलब्ध रहेगी।