रायसेन

बैंक से कर्ज नहीं मिलने से परेशान किसान पेड़ पर चढ़ा

नीम के पेड़ पर चढ़े किसान को एसडीएम,डिप्टी कलेक्टर ने बमुश्किल उतारा,दी समझाइश
2 min read
Jul 04, 2018
kisan
खुश खबरी : सरकार ने किसानों के लिए खोला खजाना

रायसेन.पड़रिया तहसील गैरतगंज निवासी एक किसान बैंक से लोन नहीं मिलने से काफी परेशान रहा। वह पिछले छह महीनों से पंजाब नेशनल बैंक गैरतगंज से कर्ज नहीं मिलने से काफी परेशान है।आखिरकार वह स्थायी हल निकालने के लिए मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे हाथ में फांसी का फंदा बनाकर वह कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन पहुंचा।इसके बाद वह नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्ट्रेट भवन के सामने नीम के पेड़ पर चढ़ गया ।

यह खबर आग की तरह तेजी से फैल गई। सूचना मिलते ही एसडीएम वरूण कुमार अवस्थी,डिप्टी कलेक्टर मोहिनी शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे ।यह नाराज किसान नेशनल पंजाब बैंक से मछली पालने के लिए दो लाखरूपए के लोन की मांग कर रहा है।लेकिन बैंक मैनेजर सहित फील्ड अधिकारी ने उसे लोन की सबसिडी तो दे दी लेकिन लोन नहीं दिया है।बैंक लोन नहीं मिलने से वह अपने पड़रिया गांव के खेत में मछली पालन केंद्र नहीं खोल पा रहा था। किसान इन अधिकारियों को फांसी लगाकर खुदकुशी करने की धमकी देता रहा ।

आखिरकार एसडीएम अवस्थी के आश्वासन पर वह बीस मिनट बाद ही नीम के पेड़ से बमुश्किल से नीचे उतरा। एसडीएम अवस्थी ने उस नाराज किसान के लोन प्रकरण की जांच कर ऋण दिलाने की बात भी कही।

मालूम हो कि इस से पहले भी जिले की पुलिस चौकी जैतारी के तहत कस्बा बम्हौरी के समीप सनाईडार गांव का रमेश आदिवासी नामक किसान भी उसकी जमीन पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लेने उस ढ़ाई एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की बात पर अड़ा।इसके बाद वह परेशान आदिवासी गरीब किसान न्याय दिलाने कलेक्ट्रेट भवन के समीप जनसुनवाई के दिन मंगलवार को नीम पेड़ पर चढ़कर गले में रस्सी से बना फांसी का फंदा डालकर जान गवांने की धमकी दी । इस तरह का कलेक्ट्रेट के नीम केपेड़ पर यह दूसरा मामला सामने आया है।

ये है सारा मामला.....
जिले की तहसील गैरतगंज के अंतर्गत आने वाले पड़रिया गांव निवासी गरीब किसान इमरत लाल अहिरवार ने लगभग ६ महीने पूर्व जिला मत्स्य विभाग रायसेन से उसके खेत में तालाब बनाकर मछली पालन केंद्र खोले जाने के मकसद से लोन प्रकरण करीब २ लाख रूपए का पंजाब नेशनल बैंक शाखा गैरतगंज पहुंचा। लेकिनउसकालोनप्रकरण बैंक मैनेजर एक फील्ड अधिकारी ने मंजूर नहीं किया ।

बल्कि लोन की सबसिडी की राशि जरूर स्वीकृत कर दी। परेशान किसान इमरत लाल जनपद पंचायत से लेकर बैंक प्रबंधक को २ लाख रूपए लोन दिलाने की आवेदन देकर गुहार लगाई।लेकिन बैंक से कर्ज नहीं मिल सका। जिससे उस गरीब किसान का मछली पालन केंद्र खोलने का सपना जब काफूर होने लगा।तब नाराज होकर वह मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे रायसेन के कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचा। इसके बाद फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या करने के उद्देश्य से नीम के पेड़ पर जा चढ़ा।इसके बाद प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप का माहौल बना रहा ।

दिलाएंगे बैंक लोन
हम पड़रिया के गरीब किसान इमरत लाल अहिरवार के पंजाब नेशनल बैंक गैरतगंज से मछली पालन लोन के प्रकरण की जांच कराएंगे।उसके सबसिडी की भी जांच कराई जा रही है। मत्स्य विभाग से भी इमरत लाल की लोन प्रकरण की जानकारी अधिकारियों से भी बुलाई है। इमरत लाल को बाद मेंबैंकलोनदिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वरूण कु मार अवस्थी,एसडीएम रायसेनो

Published on:
04 Jul 2018 01:49 pm