2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raisen News: जेल में कैसे पहुंचा कट्टा? कैदी ने प्रहरी पर चलाई गोली, गंभीर हालत में भोपाल रेफर

Jail Prisoner Shoots Guard: पुलिस के मुताबिक आरोपी कैदी जेल से भागने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान कट्टे से जेल प्रहरी पर गोली चलाई, बड़ा सवाल- जेल में कैसे पहुंचा कट्टा?
2 min read
Google source verification
Raisen District Jail

jail prisoner shoots guard condition critical, रायसेन जिला जेल का फाइल फोटो (Source-patrika file)

Raisen Jail Prisoner Shoots Guard: मध्यप्रदेश के रायसेन जिला जेल में हुई घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायसेन जिला जेल में एक कैदी ने जेल प्रहरी को गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। बताया गया है कि कैदी जेल से भागने की कोशिश कर रहा था और इसी दौरान जब जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो कैदी ने गोली मार दी। गोली चलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया। गोली जेल प्रहरी की पीठ में लगी है और फेफड़े के नीचे के हिस्से में फंसी हुई है। जेल प्रहरी को गंभीर हालत में रायसेन से भोपाल एम्स रेफर किया गया है।

कैदी ने प्रहरी पर चलाई गोली

जानकारी के मुताबिक जिला जेल में बुधवार सुबह करीब 9 बजे जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह तोमर ड्यूटी पर थे, इसी दौरान विचाराधीन कैदी नीलेश ठाकुर ने उन पर जेल के अंदर ही कट्टे से फायर कर दिया। घायल हालत में प्रहरी दिग्विजय सिंह को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल मे एक्स-रे करने पर गोली प्रहरी दिग्विजय सिंह के पीठ के ऊपरी हिस्से में लगी होने का पता चला है और गोली उनके फेफड़े के निचले हिस्से में फंसी दिखाई दे रही है। गंभीर हालत होने पर जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह को भोपाल एम्स रेफर किया गया है।

भागने की कोशिश कर रहा था कैदी

जेल प्रहरी पर गोली चलाने वाला आरोपी नीलेश ठाकुर बरेली के पास के दिमाड़ा गांव का रहने वाला है और 307 व 302 के मामले उस पर दर्ज हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिला जेल में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का कार्यक्रम होना था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी नीलेश जेल से भागना चाहता था। वो फलों की टोकरी लेकर जेल के गेट पर आया और गेट खुलवाकर भागने की फिराक में था, इसी दौरान जेल प्रहरी दिग्विजय सिंह ने उसे रोका तो उसने गोली चला दी। गोली चलते ही हड़कंप मच गया, तुरंत जेल प्रहरी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

जेल में कैसे पहुंचा कट्टा?

इस घटना से जेल प्रबंधन की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जेल प्रबंधन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि कैदी के पास कट्टा कैसे पहुंचा। पुलिस और जेल प्रशासन इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं। घटना के बाद से ही जिला जेल में बड़े अधिकारियों का जमावड़ा है। एसपी अशुतोष गुप्ता समेत कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। एसपी आशुतोष गुप्ता ने कहा कि चूंकि घटना जेल के भीतर हुई है, इस मामले में जेल अधिकारियों के साथ जांच की जाएगी। गुप्ता ने आरोपी के आपराधिक रिकार्ड वाला बताया और कहा कि उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। गुप्ता ने यह भी कहा कि जेल के भीतर कट्टा कैसे गया इसकी भी जांच की जा रही है। जेल के स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी।