24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायसेन में शिवराज सिंह ने दिए बड़े संदेश, बोले- आर्थिक तंगी से बेटी की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए

Shivraj Singh Chouhan: कृषि मंत्री एवं स्थानीय सांसद शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रायसेन में थे...। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ ही कॉलेज की छात्राओं को अनेक सौगातें दीं...।
3 min read
Google source verification
shivraj singh chauhan news

shivraj singh chauhan news- शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रायसेन के स्कूल में बच्चों से बातें की। (फोटो- शिवराज सिंह चौहान एक्स)

Shivraj Singh Chouhan- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर हों, बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले। इसी लिए सांदीपनि विद्यालय शुरू किए गए हैं। बैंकिंग, एमपीपीएससी, कर्मचारी चयन मंडल समेत कई परीक्षाओं के लिए रायसेन में 'मामा कोचिंग' शुरू की जाएगी। आर्थिक कारणों से किसी भी बेटी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

क्षेत्रीय सांसद एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रायसेन के दौरे पर थे। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया और विद्यालयकी विभिन्न कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशाला में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षकों से अध्यापन संबंधी जानकारी ली। चौहान ने कहा कि रायसेन को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगात मिली है। सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से बेहतर हों, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सांदीपनि विद्यालय शुरू किए गए हैं।

उन्होंने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। अपनी क्षमता को पहचानें तथा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करें। शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम में एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। इस दौरान विधायक प्रभुराम चौधरी, सुरेंद्र पटवा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नपाध्यक्ष सविता सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद रहे।

कॉलेज में हेल्प डेस्क का शुभारंभ

कृषि मंत्री चौहान ने कन्या महाविद्यालय भी गए। जहां अजीम प्रेजमी स्कॉलरशिप योजना के तहत छात्राओं को फार्म भरने में सुविधा के लिए हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं छात्रा दीक्षा का अजीम प्रेजमी स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन करने की प्रकिया पूर्ण कराई। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में उपस्थित छात्राओं तथा वीसी के माध्यम जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों की छात्राओं से योजना की जानकारी साझा करते हुए पात्र छात्राओं को समय पर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कॉलेज में कम्प्यूटर लैब का किया लोकार्पण किया। यहां भी चौहान ने कहा कि होनहार बेटी की पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय रायसेन दौरे के वक्त जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में भी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में रायसेन से राहतगढ़ तक निर्माणाधीन सडक़ की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे। विशेषरूप से सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल सहित अन्य सदस्यों ने इस सडक़ के घटिया निर्माण और निगरानी में लापरवाही का मुद्दा उठाया। बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं उदयपुरा विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल, नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह चौधरी, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा कर मौजूदगी में हुई बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले में शासकीय गतिविधियों, योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

योजनाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश

चौहान ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि बैठक का उद्देश्य केवल योजनाओं की समीक्षा करना नहीं है, बल्कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर अधिकतम नागरिकों तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, योजनाओं की नियमित निगरानी करने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।

कृषि रोड मैप को लागू करें

चौहान ने किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए बनाए गए कृषि रोड मैप पर चर्चा करते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों को उद्यानिकी और नगदी फसलों की खेती के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान मेले, संगोष्ठियों का आयोजन कर प्रगतिशील किसानों, वैज्ञानिकों का किसानों से संवाद कराएं और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दें। आइसीआर के अधिकारी ने वर्चुअली जानकारी दी कि कृषि रोड मैप अंतर्गत एफपीओए स्व सहायता समूहों, किसानों को उन्नत कृषि संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्नत बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में आवास प्लस, वीबी-जी राम-जी योजना, दीनदयाल कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी आदि योजनाओं की समीक्षा की।