Women brutally beaten : महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट का एक वीडियो सोसळ मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। बीजेपी नेत्री के पति और भतीजे पर मारपीट का आरोप लगा है।
Women brutally beaten case : मध्य प्रदेश में पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे महिला सुरक्षा के तमाम दावों के बीच महिलाओं के साथ अत्याचार और मारपीट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। धार, सागर, रीवा, गुना के बाद अब सूबे के रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाले बोजपुर क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं के साथ हुई मारपीट के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दोनों महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप भाजपा की पूर्व पार्षद के पति और उनके भतीजे पर लगा है। दोनों ने खुलेआम महिलाओं के साथ बेरहमी से मारपीट की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा है। हालांकि पत्रिका.कॉम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बताया जा रहा है कि मामला औद्योगिक शहर मंडीदीप का है। मिली जानकारी के अनुसार, मंडीदीप में अतिक्रमण को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बीजेपी के पूर्व पार्षद पति और उसके भतीजे ने खुलेआम महिलाओं से मारपीट की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं महिलाओं से मारपीट को लेकर एक बार फिर सिसायसत शुरू हो गई है।