राजगढ़

एसपी के बाद अब ‘विधायक जी’ की आईडी से मांगे गए बीस-बीस हजार रुपये!

CyberCrime विधायक ने एसपी से शिकायत कर आईडी हैकर्स पर कार्रवाई की मांग पुलिस कप्तान की भी आर्इडी हो चुकी है हैक, साइबर सेल हैकर्स को पकडने में नाकाम
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 5:00 PM IST
एसपी के बाद अब 'विधायक जी' की आईडी से मांगे गए बीस-बीस हजार रुपये!
एसपी के बाद अब 'विधायक जी' की आईडी से मांगे गए बीस-बीस हजार रुपये!

राजगढ़। फेसबुक आईडी को हैक करते हुए यूजर के फ्रेंड से पैसे मांगने के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे। हैकर्स आम से लेकर खास तक की आईडी को हैक करने में पीछे नहीं है। राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर की फेसबुक आईडी हैक कर उनके फेसबुक फ्रेंड्स से धन की मांग की गई है। एक मित्र द्वारा धन मांगने वाले हैकर से फोन-पे के लिए नंबर मांगने पर मामला खुला। विधायक ने इस बाबत एसपी राजगढ़ से कार्रवाई की मांग की है। विधायक बापू सिंह तंवर ने लोगों को अपनी फेसबुक आईडी हैक किए जाने की जानकारी देते हुए किसी को भी उनके नाम पर धन न देने की बात कही है। उधर, एसपी के निर्देश के बाद साइबर सेल सक्रिय हो गया है। हालांकि, आईडी की जानकारी होने के बाद साइबर सेल के हाथों फिलहाल कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है।

Read this also:

जानकारी के मुताबिक जिस अकाउंट में पैसे मांगे जा रहे हैं वह किसी शिवकुमार के नाम पर है। पिछले कुछ दिनों से विधायक की फेसबुक आईडी से उनकी मित्रता सूची में शामिल कुछ लोगों के पास मैसेंजर से रुपयों की मांग की गई। मैसेंजर पर हैकर ने पहले विधायक की ओर से मदद की अपील की गई है। फिर उनसे एक नंबर में 20 हजार रुपये भेजने को कहा गया है। इसके लिए बाकायदा एक पेटीएम नंबर भी दिया गया है। हैकर ने विधायक के फेसबुक दोस्तों मनीष सोनी, आशीष सतालकर, राजू माल्याखेड़ी व सूरज तंवर से अर्जेट बताकर रुपये की मांग की गई। विधायक के व्यवहार को जानने वालों में शुमार इन लोगों में मनीष सोनी ने हैकर से पेटीएम नहीं यूज करने की बात कहकर फोन -पे से रुपये ट्रांसफर करने के लिए मोबाइल नंबर की मांग की गई। मोबाइल नंबर देने में आनाकानी करने पर इनको शक हुआ। बात उन्होंने विधायक तक पहुंचाई। विधायक को जब रुपये मांगने की बात की जानकारी हुई तो अवाक रह गए। उन्होंने तत्काल एसपी प्रदीप शर्मा से इस बाबत बात की। अपनी फेसबुक आईडी हैक होने की बात बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लोगों से भी पैसे मांगे जाने पर किसी प्रकार रिप्लाई करने या रुपये न देने की अपील की है।
बता दें कि पिछले दिनों बाल्मीकि समाज के अध्यक्ष रामबाबू खरे और एसपी प्रदीप शर्मा की डुप्लीकेट आईडी बनाते हुए पैसों की मांग की जा चुकी है।

Published on: