राजगढ़

Rajgarh Bus Accident: इंदौर जा रहे बेंगलुरु साइबर क्राइम इंस्पेक्टर की मौत, जांच के सिलसिले में निकले थे पुलिसकर्मी

Rajgarh Bus Accident Update: ब्यावरा में हुए बस हादसे में बेंगलुरु साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रवि केबी की भी जान चली गई। हादसे में अब चार लोगों की जान जाने की पुष्टि की गई है।
2 min read
Aug 28, 2026
rajgarh bus accident update bengaluru cyber ​crime inspector
Rajgarh Bus Accident: हादसे में बेंगलुरु साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रवि केबी ने गवाई जान (फोटो सोर्स- Patrika)

Bengaluru Cyber ​​Crime Inspector: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शुक्रवार हुए बस हादसे (Rajgarh Bus Accident) में चार लोगों की जान चली गई। खबर सामने आ रही है कि इन चार मृतकों में से एक कर्नाटक राज्य के बेंगलरू साइबर क्राइम इंस्पेक्टर का भी नाम शामिल है। हादसे में बेंगलुरु साउथईस्ट साइबरक्राइम स्टेशन के एक इंस्पेक्टर रवि केबी (Bengaluru Cyber ​​Crime Inspector Ravi KB) की भी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और कुछ दूसरे पुलिसकर्मी साइबरक्राइम जांच के सिलसिले में इंदौर जा रहे थे।

ओवरब्रिज पर तिरछी टर्न हो गई, डिवाइडर से टकराई बस

दरअसल, रक्षाबंधन के दिन लखनऊ से इंदौर की तरफ जा रही स्लीपर बस क्रमांक NL01 B 3436 हादसे का शिकार हो गई। जैसे ही ब्यावरा में भोपाल बायपास वाले ओवरब्रिज पर पहुंची तो टर्न पर तिरछी हो गई। तेज स्पीड में होने से बस कंट्रोल नहीं हो पाई और डिवाइडर से टकरा कर रगड़ती हुई चली गई। हादसे में बाईं ओर सो रहे 4 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि स्लीपर बस की स्पीड कुछ तेज थी जिससे 90 डिग्री के घुमावदार ब्रिज से तिरछी हो गई।

हादसे के समय सोए हुए थे यात्री

बस में सवार सीतापुर यूपी के रहनेवाले सोनू रस्तोगी भी घायल हो गए। उन्होंने हादसे की पूरी कहानी बताई। 39 साल के सोनू रस्तोगी महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मैं आगे से तीसरी वाली ऊपर की बर्थ पर सो रहा था, जहां से कुछ लोग नीचे गिरे। मैं उनके बगल में था।

सोनू रस्तोगी ने बताया कि मैं पेशाब करने बर्थ से उतरा और गाड़ी रोकने को बोल रहा था तभी अचानक बस टकरा गई। कुछ लोग नीचे गिर गए और फिर बस भी पलटने सी लगी। बाद में गाड़ी रोड की तरफ हो गई। उन्होंने कहा कि मैं उज्जैन दर्शन करने जा रहा था, बाबा महाकाल ने बचा लिया, पेशाब करने नहीं उठता तो कुछ भी हो सकता था।

हादसे की जांच शुरू

हादसे से रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने घर जा रहे यात्री परेशान हो उठे। जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने हादसे के कारणों और बस में सवार यात्रियों की संख्या सहित अन्य बिंदुओं की जांच शुरु कर दी है।

Updated on:
28 Aug 2026 01:46 pm
Published on:
28 Aug 2026 01:46 pm