राजगढ़

Rajgarh Accident: शायरियों से बनाई थी लोगों के दिल में जगह, सड़क हादसे में कोर्ट मुंशी की मौत, महिला आरक्षक घायल

Rajgarh Road Accident: राजगढ़ से ब्यावरा जाते समय रात 10 बजे हुआ हादसा। शिवपुरी के रहने वाले युवा शायर देवा मौर्य (Deva Maurya) की मौके पर मौत। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 11:06 AM IST
Rajgarh Road Accident court clerk poet deva maurya death
Rajgarh Road Accident: सड़क हादसे में कोर्ट मुंशी Deva Maurya की मौत (फोटो सोर्स- Patrika/Gemini)

Court clerk Poet Deva Maurya death: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दुखद खबर सामने आई है। राजगढ़ से ब्यावरा जा रहे कोर्ट मुंशी देवा मौर्य (30) की गुरुवार रात सड़क हादसे (Rajgarh Road Accident) में मौत हो गई। टोल प्लाजा के पास एंबुलेंस की टक्कर से हुए हादसे में आबकारी विभाग की महिला आरक्षक रशिका साहू भी घायल हो गईं। उन्हें गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी गंभीर थी कि देवा मौर्य की मौके पर ही जान चली गई, जबकि महिला आरक्षक को चोटें आईं। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद देवा मौर्य को परिजनों को सौंप दिया गया।

शिवपुरी के थे देवा, शायरियों से बनाई थी लोगों के दिल में जगह

देवा मौर्य मूल रूप से शिवपुरी के रहने वाले थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। वे पुलिस लाइन में पदस्थ थे तथा सीजेएम कोर्ट में मुंशी के रूप में कार्यरत थे। देवा मौर्य की पहचान एक युवा शायर के रूप में भी थी। उनकी शायरियां लोगों के बीच लोकप्रिय थीं और लोग उन्हें गुनगुनाते थे। कम उम्र में उनके निधन की खबर से परिचितों और शुभचिंतकों में शोक है।

जांच में जुटी पुलिस

कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जानकारी जुटा रही है। फिलहाल टक्कर मारने वाली एंबुलेंस की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशन एसपी केएल बंजारे ने पहुचकर श्रदांजलि अर्पित की।

एडिशन एसपी केएल बंजारे ने पहुचकर श्रदांजलि अर्पित की (Photo Source- Patrika)

खबर अपडेट की जा रही है। ….

Updated on:
23 Oct 2026, 11:06 AM IST
Published on: