राजनंदगांव

CG Thagi News: बैंक लोन दिलाने का लालच, शातिर ने युवक से की 8 लाख से ज्यादा की ठगी, गिरफ्तार

Thagi News: आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया और यह भी बताया कि उसने अपने साथी गिरोह के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों से लोन दिलाने का झांसा देकर पैसे ठगने का काम किया।
less than 1 minute read
Kawardha Fraud Case
ठगी (प्रतीकात्मक फोटो )

CG Thagi News: राजनांदगांव जिले के गंडई पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक गिरी (22 वर्ष) निवासी कैम्प 1 भिलाई ने प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगडे (53 वर्ष) निवासी ग्राम ठढार थाना गंडई को केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 8 लाख 26 हजार 570 रुपए की ठगी की।

शिकायत पर पुलिस विवेचना में जुटी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगडे ग्राम ठढार थाना गंडई ने 9 फरवरी को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अभिषेक गिरी ने 2 जुलाई 2025 से 5 फरवरी 2026 के बीच उन्हें केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपए का लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 8 लाख 26 हजार 570 रुपए की ठगी की।

CG Thagi News: साथियों के खाते में पौने 6 लाख जमा कराए

अश्वनी कुमार जांगडे के अनुसार आरोपी ने फोन कॉल के जरिए उनके मोबाइल नंबर पर 2 लाख 21 हजार 950 रुपए की मांग की, जबकि अन्य आरोपियों के बैंक खातों में 5 लाख 76 हजार 570 रुपए और अन्य स्थानों से 89 हजार रुपए जमा कराए। इस प्रकार कुल मिलाकर आरोपी ने 8 लाख 26 हजार 570 रुपये की धोखाधड़ी की।

आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया और यह भी बताया कि उसने अपने साथी गिरोह के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों से लोन दिलाने का झांसा देकर पैसे ठगने का काम किया। इसके बाद आरोपी पर धारा 61(2) बीएनएस भी जोड़ी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Updated on:
11 Feb 2026 10:07 am
Published on:
11 Feb 2026 10:07 am