राजनंदगांव

मुझसे संबंध बनाओ… आधी रात घर में घुसकर युवक ने की ये डिमांड, मना करने पर महिला के साथ करने लगा ऐसी हरकत

Crime News: राजनादगांव जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रात के समय सो रही एक महिला के घर में घुस कर गलत संबंध बनाने की बात कहने और महिला के संबंध बनाने से मना करने आरोपी ने....
less than 1 minute read
मुझसे संबंध बनाओ… आधी रात घर में घुसकर युवक ने की ये डिमांड, मना करने पर महिला के साथ करने लगा ऐसी हरकत

Crime News: राजनादगांव जिले के तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलीघुंटा में रात के समय सो रही एक महिला के घर में घुस कर गलत संबंध बनाने की बात कहने और महिला के संबंध बनाने से मना करने आरोपी द्वारा जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया था। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 14 मई की रात में अपने घर में सो रही थी। इस दौरान रात करीब 2.30 बजे ग्राम आलीखुंटा निवासी आरोपी राजू साहू पिता मनबोधी राम साहू उम्र 50 वर्ष उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती गलत संबंध बनाने बाध्य करने लगा।

महिला गंभीर, अस्पताल में भर्ती

इस दौरान पीड़ित महिला ने संबंध बनाने से मना कर दिया। आरोपी राजू साहू आक्रोशित हो गया और महिला को जान से मारने की नीयत से महिला के सिर में पत्थर से हमला कर दिया। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी राजू साहू के खिलाफ धारा 79, 109 के तहत अपरैाध दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया है।

Updated on:
17 May 2025 11:21 am
Published on:
17 May 2025 11:21 am