राजनंदगांव

CG News: जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में मारपीट, बीजेपी और कांग्रेस के नेता भिड़े, जमकर चले लात-घूसे

CG News: राजनांदगांव में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में जमकर मारपीट हो गई। बीजेपी और कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात घूसे चले...

2 min read

CG News: जनपद पंचायत कार्यालय डोंगरगांव प्रांगण में पुलिस सुरक्षा के बीच जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं इस दौरान जनपद सदस्यों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर दोनों पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के बीच जमकर वाद-विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ा कि लात घूसे तक चल गए। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। उन्हें संभालते हुए एक पुलिस अधिकारी चोटिल हो गया। इस पूरे हंगामे के दौरान स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुल गई।

CG News: भारी विवाद के बीच पूर्ण हुई चुनाव प्रक्रिया

4 मार्च को जनपद पंचायत डोंगरगांव में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की गई। डिप्टी कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी शिल्पा देवांगन की उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया मंगलवार की सुबह 11 प्रारंभ की गई, जिसमें अध्यक्ष निर्वाचन से संबंधित सामान्य जानकारी के साथ नाम निर्देशन, समीक्षा, अभ्यर्थियों का सूची प्रकाशन, मतपत्र तैयार किया गया। चुनाव प्रक्रिया में किए जाने वाले सभी कार्य अपने पूर्व निर्धारित समय पर सपन्न किए जा रहे थे।

इसी दौरान दोपहर 12.15 से 12.45 बजे तक मतदान प्रकिया किया जाना था। इसके पूर्व ही जनपद सदस्यों का चुनाव स्थल पर पहुंचना प्रारंभ हो चुका था। इनमें से कुछ जनपद सदस्य वोटिंग के लिए 12.15 के बाद पहुंचे। उन्हें मतदान स्थल पर पहुंचने से रोकने की नीयत से गेट पर उपस्थित कांग्रेसियों ने पुलिस व प्रशासन का जमकर विरोध किया लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने में असफल रहे कि वोटिंग टाइम में किसी भी समय पहुंचकर मतदान किया जा सकता है।

इसी बात को लेकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में विवाद बढ़ गया। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं पर जमकर लात घूसे चले। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी कौशलेश देवांगन के चेहरे में चोट आई है। इस दौरान कई बड़े नेताओं को भी धक्का- मुक्की का सामना करना पड़ा और कॉलर तक पकड़ लिया गया।

रंजीता पडौती बनीं जनपद पंचायत की अध्यक्ष

मतदान स्थल जनपद पंचायत में भारी गहमागहमी के बीच सभी 20 जनपद सदस्य मतदान के लिए पहुंचने के बाद मतदान प्रकिया पूर्ण हुई और अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से रंजीता पडौती को कुल 20 वोट में से 12 वोट मिले, वहीं कांग्रेस की अनीता पंचारी को 8 मत प्राप्त हुए. चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रंजीता पडौती को अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष हेतु भाजपा से मनीष कुमार साहू तथा कांग्रेस के रेशमलाल साहू के लिए मतदान हुआ। इसमें भी मनीष साहू को 12 और रेशमलाल साहू को 8 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार मनीष कुमार साहू को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

Published on:
05 Mar 2025 01:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर