राजनंदगांव

CG Politics: युवा कांग्रेस ने फूंका गृहमंत्री का पुतला, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक षड़यंत्र…

CG Politics: विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस एक पुतला को छीनने में कामयाब हुई परंतु...

less than 1 minute read
CG Politics: rajnandgaon news chhattisgarh news

CG Politics: बलौदाबाजार में हुई हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस ने उदयपुर और जालबांधा में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का पुतला दहन कर मामले को राजनीतिक षड़यंत्र करार देते विधायक की नि:शर्त रिहाई की मांग की।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी के नेतृत्व में उदयपुर अटल चौक एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष रिंकू गुप्ता के नेतृत्व में जालबांधा के गांधी चौक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

CG Politics: पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी

मुख्यमंत्री साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा दोनों का पुतला बनाकर दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान पुलिस एक पुतला को छीनने में कामयाब हुई परंतु दूसरे पुतले को जलाने में युवा कांग्रेसी सफल हुए। जिला अध्यक्ष गुलशन ने कहा कि देवेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के युवाओं के नेता हैं। युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य देवेंद्र ने किया है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसी कायराना हरकत कर रही है।

CG Politics: प्रदर्शन में इनकी उपस्थिति रही

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन सहित जनपद सभापति हिमाचल सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष गौकरण जंघेल, तेजराम वर्मा, राजा रजक, जिला महामंत्री संजय जंघेल, विधायक प्रतिनिधि महंगू राम जंघेल सोमलाल नेगी, दीपलाल वर्मा, किशन जंघेल, यशवंत जंघेल, चतुर ओगरे, अनिल विश्वकर्मा, सुनील साहू, पुरण पाल, मनीष साहू, राकेश वर्मा, मनहरण सोरी, नागेंद्र सिन्हा एवं अन्य कांग्रेसी शामिल हुए।

Published on:
20 Aug 2024 06:24 pm