राजनंदगांव

Chhattisgarh Rape Case: 17 साल की नाबालिग का किडनैप फिर रेप, आरोपी गिरफ्तार…

Sexual Assault: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 साल की नाबालिक लडक़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2023, 10:13 AM IST
rape.jpg

Girl Abuse: बोरतलाव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने अपहृत लडक़ी को आरोपी के कब्जे से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 साल की नाबालिक लडक़ी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी।

पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर अपहृता और आरोपी की तलाश में ग्राम अनंतपुर जिला कोंडागांव भेजा गया। यहां पर अपह्रता को बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने आरोपी रवि कुमार भैसारे पिता चोवाराम भैसार उम्र 22 साल साकिन ग्राम दहऊदहरा थाना बोरतलाव को धारा 366-ए, 376(2), 376(ढ) भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on: