Murder In Raipur : राजधानी में गुंडे-बदमाशों का आतंक फिर बढ़ने लगा है। दो दिन पहले ही पुरानी बस्ती इलाके में हिस्ट्रीशीटर ने एक युवक को जिंदा जला दिया, तो खमतराई इलाके में रविवार की रात एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों मामले में युवक बुरी तरह घायल है। खमतराई के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मंदिरहसौद इलाके में एक होटल में मैकेनिक की जमकर पिटाई करके बदमाश भाग निकले।