चक्रवाती तूफान मिचौंग दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। जो 12.0 डिग्री उत्तर और 82.5 डिग्री पूर्व में, पुड्डुचेरी से पूर्व की ओर 250 किलोमीटर दूर, चेन्नई से पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर 230 किलोमीटर दूर, नेल्लौर से दक्षिण-पूर्व दिशा में 350 किलोमीटर दूर, बपटला से दक्षिण-पूर्व में 460 किलोमीटर दूर, मछलीपट्टनम से दक्षिण-पूर्व में 480 किलोमीटर दूर स्थित है।