मुख्यमंत्री सचिवालय के दो निज सचिव और चार ओएसडी को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है, इनमें ओएसडी सूरज कुमार कश्यप, राप्रसे, उमेश कुमार पटेल राप्रसे, चिन्मय वर्मा, देवेन्द्र प्रधान राप्रसे, निज सचिव सुनील चतुर्वेदी, कैलाश ठाकुर को उनके विभाग के लिए रिलीव कर दिया है। इनके अलावा मंत्रियों के पास पदस्थ कर्मचारियों को भी उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग, प्रदीप शर्मा और हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक सुदीप ठाकुर ने भी अपना इस्तीफा भेज दिया है।