प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह से शाम तक राजनीतिक हलचल तेज रही। चुनाव जीतने के बाद सभी नवनिर्वाचित विधायक प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी डॉ. मनसुख मंडाविया, सह प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी विधायकों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस दौरान विधायकों से हल्की-फुल्की बातचीत कर हालचाल जाना। मुलाकात का सिलसिला करीब दो-ढाई घंटे तक चला। इसके बाद तीनों नेता विशेष विमान से दिल्ली के रवाना हुए।