BJP Won Chhattisgarh Election 2023 : भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण क्या है ? पत्रिका इंटरव्यू से सामने आई ये बड़ी बात..
Chhattisgarh Election Updates : जनता ने भाजपा को मोदी की गारंटी और विकास पर बहुमत के साथ सत्ता तक पहुंचाया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे घोषित होने के बाद पत्रिका समूह ने अरुण साव का ख़ास इंटरव्यू लिया। इस दौरान अरुण साव ने भाजपा की जीत का सीक्रेट बताया...
Chhattisgarh Election Analysis : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा की शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता कांग्रेस के 5 साल के कुशासन से ऊब चुकी थी। इसलिए उसने परिवर्तन का मन बना लिया था। जनता ने भाजपा को मोदी की गारंटी और विकास पर बहुमत के साथ सत्ता तक पहुंचाया है।
Q. चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है, क्या इसकी उम्मीद आपको थी ?
A. पूरा यकीन था। हम तो शुरू से कह रहे थे कि भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मैंने परिवर्तन यात्रा के समय ही प्रदेश की जनता का मन पढ़ लिया था। साथ ही बातचीत के दौरान जनता ने कहा था कि इस बार बदल के रहिबो।
Q. जीत का सबसे बड़ा कारण क्या है ?
A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, अमितशाह, जेपी नड्डा, ओम माथुर, डॉ. मनसुख मंडाविया, नितिन नबीन का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है। इन सभी के सहयोग से बूथ स्तर तक हम सभी जनता तक अपनी बात पहुंचाने में सफल रहे।
A. परिवर्तन यात्रा से पहले ही प्रदेश की जनता ने बदलबो कांग्रेस सरकार ल के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। जब भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हुई तो जनता ने इस यात्रा को जबरदस्त समर्थन दिया। और इसे चुनाव में कर दिखाया।
Q. वो कौन से कारण हैं जो कांग्रेस के लिए हार के कारण बने ?
A. भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी, गुंडागर्दी, पीएससी घोटाला और मुख्यमंत्री सहित उनके मंत्रियों और विधायकों का अंहकार प्रमुख कारण है, जो उनके हार के कारण बने।