Chhattisgarh Election Winners : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे में कल भाजपा को 54 सीट और कांग्रेस को 34 सीट मिली। रायपुर के 7 में भाजपा का शानदार कमबैक रहा। रायपुर के पश्चिम, दक्षिण और उत्तर में भाजपा ने भारी बहुमत दर्ज कर कांग्रेस को मात दिया। बृजमोहन अग्रवाल 67000 से ज्यादा वोट से महंत रामसुंदर दास को पछाड़ा। बता दें कि, बृजमोहन अग्रवाल 8 वीं बार भारी बहुमत से जीते है। इधर पश्चिम से राजेश मूणत और उत्तर से पुरंदर मिश्रा ने भी 40 हजार से वोट से अपनी जीत दर्ज की।