Chhattisgarh Election Update : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार जाने के बाद अब अफसरों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया है। सीएम भूपेश बघेल के इस्तीफे के बाद रात में ही महाधिवक्ता सतीश वर्मा ने भी राज्यपाल को इस्तीफा भेज दिया है। संविदा में नियुक्त कई अफसर इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। डॉ आलोक शुक्ला ने भी अपना शासकीय बंगला खाली कर दिया है।