राजनंदगांव

स्कूल में हुआ कुछ ऐसा, लहूलुहान होकर घर पहुंचा बच्चा, सदमे में पालक

बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराने के बजाए उनकी शिक्षिका ने चपरासी के माध्यम से घर ले जाकर बच्चे के दादा के पास छोड़ आया।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 1:36 PM IST
patrika
स्कूल में हुआ कुछ ऐसा, लहूलुहान होकर घर पहुंचा बच्चा, सदमे में पालक

राजनांदगांव. अपने बच्चों को पालक तैयार कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल भेजते हैं। इसके बाद बच्चों के भोजन से लेकर अन्य सुविधाओं की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है, लेकिन स्कूल से बच्चा यदि लहूलुहान होकर घर लौट आए तो उनके माता-पिता या पालक पर क्या बीतेगी?

हैरत की बात यह कि उस बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराने के बजाए उनकी शिक्षिका ने चपरासी के माध्यम से घर ले जाकर बच्चे के दादा के पास छोड़ आया। आनन-फानन में माता-पिता बच्चे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया। यह पूरा मामला ग्राम डिलापहरी के बालक प्राथमिक स्कूल का है।

डिलापहरी स्कूल में कक्षा दूसरी में पढऩे वाला 7वर्षीय बालक भावेश वर्मा को खेलते हुए आंख के ऊपर सिर पर चोट लग गई। बताया गया कि दो बच्चे झगड़ रहे थे, तो भावेश गिर गया और उसे यह चोट लग गई।

घायल छात्र को वहां की शिक्षिका ने चपरासी के साथ घर भेज दिया। लहूलुहान बच्चे को दुकान के पास उनके दादा नरहर वर्मा के पास छोड़ कर भावेश के घायल होने की सूचना दी और अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की बात कहकर चले गया।

नरहर वर्मा अपने घायल नाती को लेकर वापस स्कूल पहुंच गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से पूछा कि पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचे बच्चों की पूरी जवाबदारी आपकी है, तो ऐसे में किसी बच्चे को कोई कारणवश चोट लग जाती है, तो पालकों को इसकी सूचना देते हुए बच्चे तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उसका प्राथमिक उपचार कराना चाहिए।

इतना सुनकर स्कूल के सभी शिक्षक वहां एकत्रित हो गए और अपनी जवाबदारी से परे बाते करने लगे। शिक्षिका दीपिका तिवारी व अनीता पगारे ने कहा कि हमारा काम सिर्फ पढ़ाना है, न कि घायलों का इलाज कराना।

आनन-फानन में घायल बच्चे को गांव के ही डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने चोट को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। घायल भावेश को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने कहा कि चोट गंभीर है, टांका लगाते नहीं बनेगा। इसीलिए मरहम-पट्टी कर दवाई दिए हैं। जल्द आराम मिलेगा।

भावेश के दादा नरहर वर्मा, पिता शेखर वर्मा व माता अन्नपूर्णा वर्मा ने 'पत्रिकाÓ को स्कूल के गैर जिम्मेदाराना हरकत की शिकायत करते हुए आप बीती बताई। इसकी शिकायत बड़े अधिकारियों से करने की बात कही।

Published on: