Murder in Rajnandgaon: सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीलेवा में मजदूरी करने जा रही एक महिला का रास्ता रोक कर उसके देवर ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया था। आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पांच दिन बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
CG Murder Case: सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीलेवा में मजदूरी करने जा रही एक महिला का रास्ता रोक कर उसके देवर ने हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया था। आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पांच दिन बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को तुमड़ीलेवा निवासी 28 वर्षीय उमा बाई यादव पति कृष्णा यादव शिकारीटोला के एक फार्म हाऊस में मजदूरी करने जा रही थी। इस दौरान आरोपी देवर पिंटू यादव ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी भाभी की हत्या कर दिया था।
आरोपी पिंटू यादव द्वारा पारिवारिक विवाद पर अपनी भाभी की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को उसके पूरे रिश्तेदारों के घर तलाश कर चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से दूसरे राज्य चले गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।