राजनंदगांव

CRPF Jawan Suicide: पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निवास में तैनात CAF जवान ने खुद को मारी गोली, कैंप में मचा हड़कंप

CRPF Jawan Suicide: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात CAF के एक जवान ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Gourela Land Dispute Violence
जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े: Land Dispute Clash: (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CRPF Jawan Suicide: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। यहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात CAF के एक जवान ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कैंप और स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के उदयपुर स्थित निवास में सुरक्षा के लिए तैनात CAF के जवान कृपा शंकर सोनवानी ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया था। इसी विवाद के चलते प्रशासन ने उदयपुर स्थित उनके निवास को सील कर दिया था और वहां सुरक्षा के लिए CAF के जवानों की तैनाती की गई थी। मृतक जवान भी उसी सुरक्षा ड्यूटी का हिस्सा था।

साथियों में शोक और तनाव का माहौल

घटना के बाद कैंप में तैनात अन्य जवानों के बीच शोक और तनाव का माहौल है। साथी जवान इस घटना से स्तब्ध हैं और किसी को भी उनके इस तरह का कदम उठाने की उम्मीद नहीं थी।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। जवान के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और अन्य निजी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो।

Updated on:
16 Mar 2026 08:00 pm
Published on:
16 Mar 2026 07:59 pm