जानकारी के मुताबिक, मृतक प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल दुर्ग जिले के निवासी थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर जवान के सुसाइड की घटना से साथी जवानों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।