18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Suicide Case: CRPF जवान ने इंसास रायफल से खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

Suicide Case: बीजापुर में सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश कैंप में लहुलूहान हालत में मिली..

less than 1 minute read
Google source verification
Gourela Land Dispute Violence

जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े: Land Dispute Clash: (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Suicide Case: नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश सीआरपीएफ कैंप में मिली। (CG News) बताया जा रहा है कि जवान 1 दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था, वहीं आज सुबह अज्ञात कारणों से अपनी इंसास रायफल से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

Suicide case: छुट्टी से लौटे थे जवान

जानकारी के मुताबिक मृतक जवान पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे। वहीं छुट्टी से लौटने के बाद आज कैंप में सुसाइड कर ली। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। जवान ने यह कदम किन कारणों से उठाया, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

बता दें कि घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के ​लिए भेजा गया। इधर जवान के सुसाइड की घटना से साथी जवानों में हड़कंप मच गया। ​फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।