17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजापुर के युवा ने तालाब को बनाया कमाई का जरिया, वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन कर बढ़ाई आमदनी

Rural Employment: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा मत्स्य कृषक निखिल कुमार कोरम ने एक हेक्टेयर तालाब में वैज्ञानिक पद्धति से मछली पालन कर करीब 200 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 17 Nov 2026, 11:55 AM IST

Fish Farming

मछली पालन से बदली आजीविका की राह (Photo Source- Patrika)

Fish Farming: ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आजीविका के नए अवसर तलाशने की दिशा में बीजापुर जिले के युवा मत्स्य कृषक निखिल कुमार कोरम ने प्रेरणादायक पहल की है। भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम अर्जुनली निवासी निखिल ने अपने एक हेक्टेयर क्षेत्रफल के तालाब में वैज्ञानिक पद्धति से मत्स्य पालन कर लगभग 200 किलोग्राम मछली का उत्पादन प्राप्त किया है। उनकी यह पहल न केवल परिवार की अतिरिक्त आय का साधन बनी है, बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है।

Chhattisgarh Fisheries: 200 किलोग्राम मछली का उत्पादन

निखिल कोरम ने पारंपरिक आजीविका के साथ मत्स्य पालन को अपनाकर उपलब्ध जल संसाधनों का सदुपयोग किया। मत्स्य पालन विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और सलाह के अनुसार उन्होंने तालाब की तैयारी, गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज का संचयन, संतुलित आहार प्रबंधन और नियमित देखरेख पर विशेष ध्यान दिया। वैज्ञानिक पद्धति से किए गए इस प्रयास के परिणामस्वरूप उन्हें अपने एक हेक्टेयर तालाब से करीब 200 किलोग्राम मछली का उत्पादन प्राप्त हुआ।

अतिरिक्त आय से मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति

मत्स्य पालन से निखिल कोरम को पारंपरिक आजीविका के साथ आय का एक नया विकल्प मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है। बेहतर उत्पादन मिलने से उनका उत्साह भी बढ़ा है और वे इस गतिविधि को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित हुए हैं।

पहल बनी ग्रामीणों के लिए प्रेरणा

निखिल की यह उपलब्धि बताती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध तालाबों और जल संसाधनों का योजनाबद्ध उपयोग कर मत्स्य पालन को आजीविका का प्रभावी माध्यम बनाया जा सकता है। विभागीय तकनीकी सहयोग, मेहनत और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर ग्रामीण किसान अपनी आय के साधनों का विस्तार कर सकते हैं। अर्जुनली के निखिल कोरम की पहल अब अन्य ग्रामीणों के लिए भी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढऩे की प्रेरणा बन रही है।