16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Suicide Case: शिक्षक ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, इस हाल में मिली लाश, सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

Suicide Case: डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकपुर के आश्रित ग्राम अरसीटोला में एक शिक्षक का शव उसके घर के पीछे लोहे की पाइप में गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
Suicide news

प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सुसाइड का मामला सामने आया है। डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोकपुर के आश्रित ग्राम अरसीटोला में एक शिक्षक का शव उसके घर के पीछे लोहे की पाइप में गमछे के सहारे फांसी पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

मृतक की पहचान भीमन सिंह चौरे (53 वर्ष) पिता जयलाल चौरे निवासी अरसीटोला के रूप में हुई है। वे पेशे से शिक्षक थे और वर्तमान में ग्राम जरहा महका में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत थे। मृतक को शराब पीने की आदत थी, जिसके चलते परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था। उनकी पत्नी भी शिक्षिक हैं और वे शराब पीने से रोकती थीं। दो दिन पहले हुए विवाद के बाद पत्नी अपने मायके आतरगांव चली गई थी। मृतक की दो बेटियाँ हैं, जो शहर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं।

पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा

शनिवार दोपहर मोहल्ले के कुछ बच्चे बंदर भगाने के लिए घर की छत पर चढ़े थे, जहां से उन्होंने भीमन सिंह चौरे का शव लटकते देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।